हिमाचल के जिला ऊना में पहला मेडिकल डिवाइस पार्क विकसित करने का फैसला ले लिया गया है। प्रदेश में 100 करोड़ की लागत से यह पार्क विकसित होगा। सरकार ने पार्क स्थापित करने को जिला ऊना में 1100 एकड़ जमीन चयनित की है। अब प्रदेश सरकार जल्द ही ऊना के टाहलीवाल के पास पार्क विकसित करने के लिए केंद्र को प्रस्ताव भेजने वाली है।
दरअसल प्रदेश सरकार अभी तक तय नहीं कर पाई थी कि मेडिकल डिवाइस पार्क स्थापित करने के लिए उपयुक्त जगह कौन सी होगी। अब प्रदेश सरकार ने स्थान का चयन कर लिया है। बताया जा रहा है कि उद्योग विभाग के नाम यह जमीन करने की सभी औपचारिकताएं पूरी हो चुकी हैं।
राज्य के निदेशक उद्योग हंसराज शर्मा कहते हैं कि सरकार ने ऊना जिला के टाहलीवाल औद्योगिक क्षेत्र के पास सौ करोड़ से मेडिकल डिवाइस पार्क स्थापित करने का फैसला किया है। यह पार्क मंजूर होने के बाद यहां पर मेडिकल क्षेत्र में उपयोग होने वाले उपकरणों का उत्पादन किया जाएगा।