फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आईजीएमसी में कल पहली बार होगा दो मरीजों का किडनी ट्रांसप्लांट

Sun, 11 Aug 2019 12:34 PM IST
अरविन्द ठाकुर सुमित ठाकुर, अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) दिल्ली के विशेषज्ञ डॉक्टर वीके बंसल सोमवार को इंदिरा गांधी मेडिकल कॉलेज (आईजीएमसी) अस्पताल में पहली बार दो मरीजों का किडनी ट्रांसप्लांट करेंगे। अस्पताल में एम्स दिल्ली से आई टीम ने तमाम सुविधाएं जांचने के बाद ऑपरेशन के लिए हामी भर दी है।

विज्ञापन


डॉ. बंसल रविवार को शिमला पहुंचेंगे। एम्स दिल्ली से आ रही कुल अठारह सदस्यीय टीम में सर्जन, एनेस्थीसिया डॉक्टर, पैरामेडिकल व स्टाफ नर्स शामिल हैं। मंडी और शिमला के मरीजों का किडनी ट्रांसप्लांट करने के बाद यह टीम एक सप्ताह तक अस्पताल में रहेगी। 

आईजीएमसी में पहली मर्तबा ट्रांसप्लांट को लेकर तैयारियां पूरी की जा रही हैं। इसके बाद दो और मरीजों के किडनी ट्रांसप्लांट होने है। ट्रांसप्लांट के बाद इन मरीजों को आईजीएमसी के आईसीयू में रखा जाएगा। इन्हें लगातार निगरानी में रखा जाएगा। हालांकि अस्पताल प्रबंधन का दावा है कि सफल ट्रांसप्लांट की सफल होने की जानकारी मरीजों का स्टेटस देखने के दो दिन बाद दी जाएगी।
विज्ञापन


किडनी ट्रांसप्लांट शुरू होने से प्रदेश भर के मरीजों को लाखों खर्च करके अब बाहरी राज्यों में नहीं जाना पड़ेगा। आईजीएमसी में किडनी ट्रांसप्लांट को लेकर शनिवार को मैराथन मीटिंग चली। एम्स के विशेषज्ञ डॉक्टरों के अलावा अस्पताल में प्राचार्य का कार्यवाहक पदभार संभाल रहे एनेस्थीसिया विभागाध्यक्ष डॉ. सुरेंद्र सिंह, आईजीएमसी एमएस डॉ. जनक राज, नेफरोलॉजी विभागाध्यक्ष डॉ. संजय विक्रांत, यूरोलॉजी विभागाध्यक्ष डॉ. पंपोश रैना बैठक में शामिल रहे। यह बैठक रविवार को भी होगी।

तीन डॉक्टर मुख्य भूमिका में
अस्पताल में पहले किडनी ट्रांसप्लांट को लेकर एम्स के तीन डॉक्टरों की भूमिका मुख्य है। इनमें एम्स नेफरोलॉजी विभाग के अध्यक्ष डॉ. अग्रवाल, विशेषज्ञ सर्जन डॉ. वीके बंसल, डॉ. कृष्णा और डॉ. आदित्य शामिल हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें