सीएम ने अधिकारियों को चेताया कि प्रभावितों को राहत पहुंचाने के कार्य में भाई-भतीजावाद न अपनाया जाए। जिसका जो नुकसान हुआ है, उसको उसी हिसाब से पैसा दिया जाए। उन्होंने स्पष्ट किया कि प्रभावितों को राहत मिलते ही वेरिफिकेशन का कार्य भी शुरू कर दिया जाएगा। यदि कहीं अधिकारी या कर्मचारी गलत करता हुआ पाया गया तो फिर उनके खिलाफ कार्रवाई होगी।
तो विधायक खुद खरीदकर दे देते टेंटमंच से मुख्यमंत्री ने तंज कसते हुए कहा कि भाजपा के मंडी जिले के एक विधायक टेंट खरीदने को लेकर अधिकारियों को धमकाते रहे। वह अपनी जेब से पैसे निकालकर लोगों के लिए टेंट खरीद देते। उन्होंने यह नहीं किया, बल्कि बीमार अधिकारी पर रौब झाड़ते रहे।
जयराम ने मंडी के लिए क्या काम किया
सुक्खू ने कहा कि जयराम बताएं, उन्होंने मुख्यमंत्री बनकर मंडी के लिए कौन सा अच्छा काम किया है। वह नहीं बता सकते, क्योंकि उन्होंने सिराज में ही रेस्ट हाउस के नाम पर भवन बनाए, जो आज खाली पड़े हैं। मंडी शहर में विकास किया होता और भवन बनाए होते तो वह आज आपदा प्रभावितों के रहने के काम आते। मुख्यमंत्री किसी क्षेत्र का नहीं, पूरे प्रदेश का होता है।