फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: चमियाना अस्पताल परिसर के समीप पहुंची जंगल की आग

विज्ञापन
शिमला के मल्याणा में लगी आग।
विज्ञापन
33केवी सब स्टेशन तक भड़की आग, अस्पताल के कर्मियों ने पाया काबू
विज्ञापन

इलाज के लिए मरीज भी दिनभर रहे परेशान
संवाद न्यूज एजेंसी
शिमला। अटल सुपर स्पेशिलिटी आर्युविज्ञान संस्थान (चमियाना) के समीप सोमवार को जंगल में आग भड़क गई। कुछ ही देर में आग अस्पताल परिसर स्थित 33केवी सब स्टेशन तक पहुंच गईं। अस्पताल प्रबंधन को जब इसकी सूचना मिली तो तुरंत कर्मचारियों ने हॉस पाइप से आग पर काबू किया।
विज्ञापन

अटल सुपर स्पेशिलिटी आर्युविज्ञान संस्थान (चमियाना) में रोजाना हजारों मरीज उपचार के लिए आते हैं। सोमवार को मरीज जब आए तो यहां पर काफी धुंआ फैला हुआ था। बताया जा रहा है कि अस्पताल से दूर जंगल में आग लगी हुई थी। थोड़ी देर में आग की लपटें परिसर तक पहुंचने लगीं। इस वजह से अस्पताल परिसर में धुएं का गुबार छा गया। इस वजह से अस्पताल में आए मरीजों को परेशानी पेश आई। जब आग की लपटें परिसर तक आने लगीं तो अस्पताल के मिनिस्ट्रीयल और सुरक्षा कर्मियाें ने आग बुझाने का काम किया। अटल सुपर स्पेशिलिटी आर्युविज्ञान संस्थान (चमियाना) के प्राचार्य रजनीश पठानिया ने बताया कि कर्मचारियों के साहसिक कार्य की बदौलत ही आग परिसर तक नहीं पहुंच पाई। बता दें कि मौजूदा समय में जहां पर अस्पताल बना है। वहां पर चीड़ के जंगल हैं। मरीजों ने सरकार से मांग की है कि यहां पर आग की घटनाओं को रोकने के लिए अतिरिक्त सुरक्षा व्यवस्था उपलब्ध करवाई जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें