फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baddi Fire: तीन दिन बाद भी नहीं बुझी कंपनी के कबाड़ में लगी आग, अभी भी दो फायर टेंडर मौके पर हैं तैनात

Thu, 23 May 2024 09:07 PM IST
अंकेश डोगरा संवाद न्यूज एजेंसी, बद्दी (सोलन)

सार

बद्दी के थाना गांव में एम राउफ इंटरप्राइजेज कंपनी के यार्ड में रखे कबाड़ में लगी आग तीन दिन बाद भी नहीं बुझी है। 
विज्ञापन
बद्दी की एम राउफ इंटरप्राईजिज कंपनी के यार्ड में रखे कबाड़ में लगी आग। संवाद - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश के औद्योगिक क्षेत्र बद्दी के थाना गांव में एम राउफ इंटरप्राइजेज कंपनी के यार्ड में रखे कबाड़ में लगी आग तीन दिन बाद भी नहीं बुझी है। आग लगने के कारणों का अभी तक कोई पता नहीं चल पाया है। दमकल विभाग के दो फायर टेंडर अभी भी मौके पर तैनात हैं। आग बार-बार सुलग रही है। आग सुलगते ही पानी डालकर बुझाया जा रहा है।

विज्ञापन


आग मंगलवार सुबह 10:30 बजे लगी थी। कंपनी के प्लांट में प्लास्टिक दाना, प्लास्टिक के ड्रम, शैंपू व केमिकल के ड्रम रखे हुए थे। इसके अलावा यहां पर पुरानी मशीनरी व कबाड़ रखा था, जो आग की भेंट चढ़ गए। फायर ऑफिसर हेमराज ने बताया कि प्लास्टिक में लगी आग पर पानी डालने से कोई भी असर नहीं पड़ रहा है। बार-बार आग बुझने के बाद दोबारा भड़क रही है। जब तक आग पूरी तरह से नहीं बुझती तब तक फायर टेंडर मौके पर ही रहेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें