फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन मंजिला मकान जलकर राख, 15 लाख का नुकसान

Thu, 12 Sep 2019 01:14 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

राजधानी शिमला से करीब 35 किलोमीटर दूर सुन्नी में एक तीन मंजिला मकान जलकर राख हो गया। इसमें करीब 15 लाख रुपये का नुकसान हुआ है। आग में घरेलू सामान,अलमारियां और छत पर लगा सोलर सिस्टम भी जल गया।

विज्ञापन


आग ललित कुमार निवासी गांव बाग, रियोग तहसील सुन्नी के मकान में लगी। अग्निशमन विभाग को आग लगने की सूचना रात करीब साढे़ सात बजे मिली। सुन्नी से घटनास्थल की दूरी लगभग 16 किलोमीटर है। इस कारण मौके पर पहुंचने में ही अग्निशमन विभाग को काफी वक्त लग गया। 

    आग लगने का जैसे ही लोगों को पता चला तो वह बाल्टियां में पानी भरकर आग बुझाने में लग गए। सड़क तंग होने से अग्निशमन के बड़े वाहन करीब एक किलोमीटर दूर तक ही आ पाए और छोटे वाहनों में पानी भर लाया गया।
विज्ञापन


अग्नि शमन विभाग के कर्मचारी जब मौके पर पहुंचे तो आधे से ज्यादा सामान जल चुका था। छोटा शिमला से भी अग्निशमन विभाग की टीम मौके पर भेजी गई थी। स्थानीय तहसीलदार ने मौके का जायजा लिया और पीड़ितों को 20 हजार रुपये की फौरी राहत राशि भेंट की। 

डिविजन फायर ऑफिसर डीसी शर्मा ने कहा कि सूचना मिलते ही सुन्नी और छोटा शिमला से वाटर टैंकर भेजे गए। लेकिन सुन्नी का क्रू नजदीक होने के कारण पहले पहुंच गया था।
विज्ञापन


आगजनी से कोई जानी नुकसान नहीं हुआ है। आग लगने के कारण लगभग 15 लाख की संपत्ति का नुकसान आंका गया करीब 70 लाख की संपत्ति बचा ली है। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें