फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: संजौली में फल-सब्जी की दुकान में आग से नुकसान

विज्ञापन
विज्ञापन
मरीज छोड़कर आ रहे एंबुलेंस चालक ने दी सूचना
विज्ञापन


लोगों ने रात के समय क्षेत्र में गश्त बढ़ाने की उठाई मांग
अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। संजौली के सीमिट्री क्षेत्र में देर रात एक फल-सब्जी की दुकान में आग लगने का मामला सामने आया है। दुकान मालिक ने आशंका जताई है कि उसकी दुकान में किसी अज्ञात शख्स ने आग लगाई है। इस आधार पर संजौली पुलिस ने केस दर्जकर मामले की जांच शुरू कर दी है।
पुलिस के मुताबिक मामला रात करीब दो बजे का है जब मरीज को छोड़ने के लिए आए एंबुलेंस चालक ने सीमिट्री में टीन के बने शेड में चल रही दुकान में आग लगी देखी। उन्होंने मामले की सूचना मालरोड अग्निशमन केंद्र को दी। इसके बाद छोटा शिमला अग्निशमन केंद्र से दमकल वाहन मौके पर पहुंचा और आग पर काबू पाने का प्रयास शुरू किया। यह दुकान रिहायशी क्षेत्र में थी जिस वजह से आग आसपास के रिहायशी मकानों और वाहनों में फैलने का खतरा बना हुआ था। दमकल विभाग की टीम ने आधे घंटे की मशक्कत से आग पर काबू पाया। इस घटना में दुकान में रखी फल और सब्जियां, प्लास्टिक की क्रेटें, बोरियां, तिरपाल समेत अन्य सामान जलकर राख हो गया है। इस वजह से करीब 30,000 रुपये का सामान जल गया जबकि अग्निशमन विभाग ने एक करोड़ रुपये की संपत्ति को जलने से बचाया है। यह दुकान पद्म सिंह की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने पुलिस को दी शिकायत में अज्ञात लोगों पर दुकान में आग लगाने की आशंका जताई है। इसी आधार पर संजौली पुलिस स्टेशन की टीम ने इस संबंध में जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने सोमवार को समिट्री बाजार में सीसीटीवी फुटेज को भी खंगाला। समिट्री वार्ड के पार्षद विनीत शर्मा ने पुलिस विभाग से मांग की कि क्षेत्र में रात्रि गश्त बढ़ाई जाए। इसके साथ ही संजौली पुलिस स्टेशन में चल रही स्टाफ की कम को भी सरकार जल्द पूरा करें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें