फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एचपीयू टीचर्स कालोनी में भड़की आग

विज्ञापन
टीचर कलोनी समरहिल में लगी आग । फोटो संवाद - फोटो : SHIMLA CITY
विज्ञापन
शिमला। हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय की टीचर्स कॉलोनी में ब्लॉक नंबर दो में लगे ट्रांसफार्मर में शनिवार करीब 9 बजे अचानक आग लग गई। शार्ट सर्किट होने के बाद भड़की आग से पहले जोर का धमाका हुआ। इससे कॉलोनी सहित समरहिल क्षेत्र में बिजली बंद हो गई।
विज्ञापन

शिक्षक संघ हपुटा के अध्यक्ष प्रो. श्याम लाल कौशल ने बताया कि आग लगने पर शिक्षक प्रो. देशराज ठाकुर, प्रो. नयन सिंह, डॉ. शोभा रानी, प्रो. सजी अत्री, हेतराम, शुभम, कमल, मयंक अन्य शिक्षकों के परिवार के सदस्यों ने ब्लॉक के बाहर पार्क वाहन हटाए और रेत, पानी फेंक कर आग बुझाने का कार्य किया।
उधर, सूचना मिलने पर दो बिजली कर्मी मौके पर आए। दो घंटे के बाद वह बिजली बहाल कर पाए। प्रो. श्याम लाल कौशल और सचिव प्रो. आरएल जिंटा ने मांग की है कि ट्रांसफार्मर साइट के समीप कूड़ा फेंकने पर रोक लगे और ट्रांसफार्मर को एक वर्ष पूर्व बनाए गए शेड में शिफ्ट करवाया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें