चलती बस में पीछे आग लगी थी। लेकिन चालक को इस बात का पता नहीं था। पीछे से आ रहे एक वाहन चालक ने जब यह देखा तो उसने चालक को बताया कि बस में आग लगी हुई है।
इसके बाद चालक ने पहले कंडक्टर और अन्य व्यक्ति को उतारा। आखिर में जान बचाने को स्वयं खिड़की से कूद गया। इससे उसके पैर में भी हल्की चोट आई है।
आग की सूचना पाकर दमकल की टीम भी मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया। देर रात एनएच में पेश आए हादसे को लेकर 15 मील में लोगों का जमावड़ा लग गया। आग लगने के कारणों का पता नहीं चला है।
फायरमैन प्रेम सिंह ने कहा कि 15 मील में एक वोल्वो डीलक्स कोच में आग लगी है। इससे 20 लाख का नुकसान और 20 लाख की संपत्ति बचाई गई है। दमकल विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर पर बस में लगी आग पर काबू पाया। उन्होंने कहा कि नुकसान की रिपोर्ट बनाकर प्रशासन को सौंप दी गई है।