फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baddi Fire: बद्दी में एक उद्योग के स्क्रैप यार्ड में लगी आग, लाखों का नुकसान

Tue, 21 May 2024 02:18 PM IST
अंकेश डोगरा संवाद न्यूज एजेंसी, बद्दी (सोलन)

सार

बद्दी में एक दवा फैक्ट्री के स्क्रैप यार्ड में आग लग गई है। जिससे पूरे क्षेत्र में धुआं फैल गया है। आगजनी में लाखों का नुकसान हुआ है।
विज्ञापन
बद्दी में एक दवा फैक्ट्री के स्क्रैप यार्ड में लगी आग - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश के औद्योगिक क्षेत्र बद्दी के थाना गांव में एम राउफ एंटरप्राइजेज कंपनी के यार्ड में रखे कबाड़ में आग लगने से लाखों का नुकसान हो गया। आग लगने का कारण का अभी तक पता नहीं चल पाया है। आधा दर्जन से अधिक फायर टेंडर आग बुझाने के लिए लगाए गए। वहीं, कंपनी के पास अपना कोई फायर टेंडर नहीं था, जिससे आग फैल गई। थाना गांव में एम राउफ एंटरप्राइजेज कंपनी है। इस कंपनी के प्लॉट में प्लास्टिक दाना, प्लास्टिक के ड्रम, शेंपू और केमिकल के ड्रम रखे हुए थे। यहां से अन्य स्थानों पर सप्लाई जाती थी।

विज्ञापन




लाखों के नुकसान का अनुमान
इसके अलावा यहां पुरानी मशीनरी और कबाड़ रखा था, जो आग की भेंट चढ़ गया। सूचना मिलते ही बद्दी से फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंची। उसके बाद आग को ज्यादा फैलता देख नालागढ़, भाटियां स्थित टीवीएस कंपनी, बिरला और वर्धमान कंपनी से भी फायर टेंडर बुलाए गए और चारों ओर से पानी डाल कर आग पर काबू पाने का प्रयास किया गया। इसके बावजूद आग भड़कती रही। आखिर काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। आग से कंपनी को लाखों के नुकसान का अनुमान है।
विज्ञापन
विज्ञापन



'कंपनी के सभी रिकॉर्ड जांचे जाएंगे'
बीबीएनडीए की सीईओ सोनाक्षी तोमर भी घटना स्थल पर पहुंची। उन्होंने कहा कि कंपनी के सभी रिकॉर्ड जांचे जाएंगे। कोई कमी पाई गई, तो कंपनी को नोटिस जारी किया जाएगा। चुनाव के बाद सभी कंपनियों में विजिट की जाएगी। जिन कंपनी के पास फायर की एनओसी नहीं होगी, उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। एएसपी अशोक वर्मा और बद्दी के थाना प्रभारी राकेश राय भी घटना स्थल पर पहुंचे और मौके का जायजा लिया। फायर मैन जोगिंद्र सिंह ने बताया कि प्लास्टिक में आग लगने से आग भड़की, जिस पर काफी मशक्कत के बाद काबू पाया गया। कंपनी में हुए नुकसान का आंकलन बाद में किया जाएगा।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें