फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu Fire: कुल्लू के ढालपुर में सात दुकानों में लगी आग, 40 लाख से ज्यादा का नुकसान

Sun, 21 Jan 2024 10:31 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, कुल्लू
विज्ञापन
कुल्लू में लगी आग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
कुल्लू जिला मुख्यालय के ढालपुर चौक में भीषण आग लगने से सात दुकानें जल कर राख हो गई है। जिसमें 40 लाख से अधिक के नुकसान की आशंका है। आग शनिवार रात करीब 12:40 लगी। 
विज्ञापन


अग्निकांड से शहर में अफरा तफरी का माहौल बना  रहा और स्थानीय लोगों ने सूचना दमकल विभाग को दी। सूचना मिलने ही दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाने का प्रयास किया। विभाग को आग पर काबू पाने में करीब दो घंटे समय लगा। 

तीन गैस सिलिंडर के ब्लास्ट होने से आग ज्यादा फैल गई।  जबकि एक सिलिंडर को  दमकल विभाग ने सुरक्षित बाहर निकाला।  एसडीएम कुल्लू विकास शुक्ला ने बताया कि आग से तीन सब्जी की दुकानें, एक न्यूज एजेंसी सहित सात दुकानें जलकर राख हुई है। आग लगने के कारणों का अभी पता नहीं लग पाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें