फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्लास्टिक कारखाने में भड़की आग, करोड़ों की संपत्ति जलकर राख

Wed, 10 Apr 2019 05:47 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, टाहलीवाल (ऊना)
विज्ञापन
प्लास्टिक उद्योग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

जिले के बाथड़ी गांव में बीती देर रात आग लगने से प्लास्टिक का कारखाना जलकर राख हो गया। आग से कारखाने में रखा कच्चा माल और मशीनरी जलने से करोड़ों का नुकसान बताया जा रहा है।

विज्ञापन


अग्निशमन कर्मचारी रात भर आग पर काबू पाने में जुटे रहे, लेकिन प्लास्टिक उद्योग का एक बहुमंजिला परिसर पूरी तरह से स्वाह हो गया। इसके अलावा प्रोडक्शन यूनिट भी पूरी तरह से तबाह हो गई।

नयासा प्लास्टिक उद्योग में आग लगने की सूचना मिलते ही अग्निशमन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। आग पर काबू पाने के लिए विभाग की ओर से करीब 10 फायर टेंडर लगाए गए।
विज्ञापन


इनमें ऊना, टाहलीवाल और नंगल से बीबीएमबी, एनएफएल से आए फायर टेंडर से अग्निशमन कर्मियों ने रातभर कड़ी मशक्कत के बाद उद्योग के दूसरे हिस्से को जलने से बचा लिया। आग की लपटें इतनी भयंकर थीं कि बुधवार दोपहर तक भी उद्योग में लगी आग सुलगती रही।

विज्ञापन

उद्योग में कार्यरत कर्मचारियों को कोई नुकसान नहीं

प्लास्टिक उद्योग में आग - फोटो : अमर उजाला
उद्योग में जब आग लगी तो ड्यूटी पर करीब 40 कर्मी तैनात थे। इसी बीच प्रथम तल पर कर्मियों ने धुआं उठते देखा। आनन-फानन में कर्मचारियों ने आग पर काबू पाने का प्रयास किया, लेकिन आग तेजी से फैलते देख उद्योग प्रबंधन ने कर्मचारियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया।

आग से करोड़ों का तैयार व कच्चा माल, और मशीनरी आग की भेंट चढ़ गई। सूचना मिलते ही राज्य औद्योगिक विकास निगम के उपाध्यक्ष प्रो. राम कुमार, एसडीएम हरोली गौरव शर्मा, एसएचओ रमन चौधरी मौके पर पहुंचे।

उपायुक्त राकेश कुमार प्रजापति ने उद्योग प्रबंधन से बातचीत कर कर्मचारियों की सुरक्षा को सुनिश्चित किया। उद्योग के जीएम नागेंद्र ने बताया कि आग लगने से करीब 10 करोड़ का नुकसान हुआ है। उद्योग में काम कर रहे सभी कर्मचारी सुरक्षित हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें