उनको आग लगने की भनक नहीं लगी। पड़ोसी ने घर में आग लगने की सूचना ओम प्रकाश को दी और उनके परिवार के सदस्यों को उठाया। ऐसे में परिवार के सदस्य बाल-बाल बच गए। साथ ही घर की निचली मंजिल में बंधे मवेशियों को जल्द बाहर निकाला गया।
प्रभावितों को अन्य सामान बचाने का मौका नहीं मिला। पुंथल पंचायत के मोती लाल ठाकुर ने कहा कि आग लगने से प्रभावित परिवार के करीब एक लाख के गहने और 20 हजार की नकदी राख हो गए। ठंड के मौसम में परिवार के पांच लोग खुले आसमान के नीचे आ गए।
उनसे छत छिन गई है। मकान में आग लगने का कारण बिजली का शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है। आगजनी की सूचना के बाद बुधवार को पुलिस के साथ राजस्व विभाग की टीम मौके पर पहुंची और घटना का जायजा लिया। राजस्व विभाग ने प्रभावित परिवार को फौरी राहत दी है।
ग्रामीणों ने फिलहाल गांव में ही प्रभावितों के रहने का इंतजाम किया है। उधर, एसडीएम कुल्लू डॉ. अमित गुलेरिया ने कहा कि पीड़ित परिवार की हर संभव मदद की जाएगी। उन्होंने कहा कि आग से करीब आठ लाख का नुकसान आंका गया है।