फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एचआरटीसी की चलती बस में अचानक भड़की आग, मचा हड़कंप

Fri, 19 Apr 2019 10:46 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रिकांगपिओ( किन्नौर)
विज्ञापन
एचआरटीसी बस में भड़की आग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

किन्नौर जिले के पोवारी के समीप शुक्रवार शाम को एचआरटीसी की बस में अचानक आग भड़क गई। बस हमीरपुर से रिकांगपिओ जा रही थी। बस जब पोवारी के समीप पहुंची तो कुछ आवाज आई।

विज्ञापन


इसको देखते हुए चालक ने बस को सड़क किनारे खड़ा किया। इसी दौरान बस में आग भड़क गई। इससे बस में सवार यात्रियों में अफरातफरी मच गई। बस के चालक और परिचालक ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।

हालांकि, बस में सवार 13 यात्रियों को सुरक्षित निकाला लिया गया। एसडीएम कल्पा सुरेंद्र ठाकुर ने बताया कि बस में आग लगने के कारणों का खुलासा नहीं हो पाया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।  

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें