फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेना के चलते ट्रक में भड़की आग, बाल-बाल बचे जवान

Tue, 28 May 2019 08:57 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

शिमला जिले के बसंतपुर में सेना के चलते ट्रक में अचानक भड़क गई। इससे ट्रक जलकर राख हो गया। आग लगने के समय ट्रक में सेना के एक सुबेदार, ड्राइवर के अलावा आठ जवान सवार थे। हालांकि सभी सुरक्षित हैं।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार ट्रक सुबह सात बजे मंडी के थड़ी से कुफरी के लिए रवाना हुआ था। इसी बीच बसंतपुर के पास नड्डूखर नामक स्थान पर चलते ट्रक में अचानक आग भड़क गई। आग के ज्यादा भड़कने से पहले ही सभी जवान ट्रक से बाहर निकल गए।

वहीं, ट्रक में भड़की आग से दोनों तरफ वाहनों की कतारें लग गईं। इससे चलते यहां लोगों की भीड़ जमा हो गई और अफरा-तफरी का माहौल रहा। सूचना मिलने के आधे घंटे बाद सुन्नी से पुलिस दल और अग्निशमन वाहन मौके पर पहुंचा।
विज्ञापन


तब तक वाहन पूरी तरह जलकर राख हो गया था। स्थानीय लोगों की मद्द से आग को काबू किया गया। पुलिस थाना सुन्नी के अनुसार आग की भेंट चढ़ा ट्रक सेना की 133 एलिफेंट्री-टीए बटालियन का है। 
विज्ञापन


सुन्नी थाना के एसएचओ जयदेव शर्मा ने इसकी पुष्टि करते हुए बताया कि आग लगने के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है। इसकी जांच की जा रही है। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें