फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोशाला में भड़की आग, 10 लाख का नुकसान

Sat, 27 Oct 2018 10:33 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन

उझी घाटी में एक गोशाला में आगजनी की घटना सामने आई है। आग से 10 लाख की संपत्ति के नुकसान का आकलन किया गया है। अभी तक आगजनी के सही कारणों का पता नहीं चल पाया है। 

विज्ञापन


दमकल विभाग से प्राप्त जानकारी मुताबिक उन्हें देर शाम फोन पर सूचना मिली कि शिरढ़ से खरोटल गांव में गिरधारी लाल शर्मा की गोशाला में अचानक आग लग गई है।

सूचना मिलते ही दमकल विभाग के फायर फाइटर घटनास्थल की ओर रवाना हो गए, लेकिन खस्ताहाल सड़क पर 20 किलोमीटर दूर घटनास्थल तक पहुंचने में दमकल विभाग को करीब एक घंटा लग गया। इतने में गोशाला राख हो चुकी थी।

दमकल विभाग ने बताया कि यह लकड़ी का छह कमरे की गोशाला थी। इसमें कोई जानी नुकसान नहीं हुआ है। गोशाला में आग लगने के समय चार गाएं बंधी थीं। जिन्हें आग लगने के तुरंत बाद कड़ी मशक्कत के बाद सुरक्षित स्थान तक पहुंचा गया ।
विज्ञापन


एसपी शालिनी अग्निहोत्री ने बताया कि आगजनी की घटना के पीछे रहे कारणों की छानबीन की जा रही है। वहीं डीसी कुल्लू यूनस ने बताया कि आगजनी  से हुए नुकसान का सही आकलन करने को कहा गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें