फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीएनबी बैंक की शाखा में लगी आग, बड़ा हादसा टला

Fri, 05 Oct 2018 09:09 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

पंजाब नेशनल बैंक की हमीरपुर स्थित मुख्य शाखा में गुरुवार सुबह अचानक आग लग गई। आग का धुआं उठता देख कर्मचारियों और बैंक में आए लोगों में अफरा-तफरी मच गई। आग लगने का कारण शार्ट सर्किट बताया जा रहा है। बैंक की शाखा में लगे बिजली मीटर के पास अचानक धुआं उठने लगा।

विज्ञापन


मीटर के पास लगी आग के कारण पूरे कमरे में धुआं पसर गया। बैंक प्रबंधक ने आग लगने की सूचना दमकल विभाग और पुलिस को दी। मौके पर पहुंची दमकल विभाग की टीम ने आग को बुझाया। वहीं पुलिस कर्मचारी भी इस दौरान मौजूद रहे।

गनीमत रही कि वक्त रहते कर्मचारियों और लोगों को आग का पता चल गया, नहीं तो बड़ा हादसा हो सकता था। जिला अग्रिशमन अधिकारी राजेंद्र कुमार चौधरी ने बताया कि बैंक की तरफ से सूचना मिलने के तुरंत बाद दमकल वाहन भेज दिया गया। कर्मचारियों ने बैंक के मीटर के पास लगी आग पर काबू पा लिया है। उन्होंने कहा कि समय पर पता लगने के कारण बड़ा हादसा टल गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें