हिमाचल में पेट्रोल और डीजल सस्ता हो गया है। केंद्र सरकार की ओर से 2.50 रुपये एक्साइज ड्यूटी घटाने के बाद प्रदेश सरकार ने भी पेट्रोल और डीजल पर वैट ढाई रुपये कम कर दिया। वैट कम करने का फैसला सीएम जयराम ठाकुर की अध्यक्षता में वीरवार शाम को हुई बैठक में लिया गया।
मुख्यमंत्री ने कहा कि आम जनता की सुविधा को ध्यान में रखते हुए प्रदेश सरकार ने पेट्रोल और डीजल पर वैट 2.50 रुपये प्रति लीटर कम कर दिया है। केंद्र ने भी एक्साइज ड्यूटी में ढाई रुपये कटौती की है। ऐसे में हिमाचल में अब पेट्रोल और डीजल 5 रुपये प्रति लीटर सस्ता होगा।
प्रदेश में डीजल और पेट्रोल के रेट पांच-पांच रुपये घटाए जाने के बाद महंगाई पर कुछ लगाम लग सकती है। इसके परिणामस्वरूप माल ढुलाई की दरें नियंत्रित होने की भी संभावना है। इसका असर राज्य में बाहर से आने वाली तमाम तरह की वस्तुओं की कीमतों पर भी पड़ सकता है। यानी इनकी कीमतें भी घट सकती हैं।