फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कमरे में अचानक आग भड़कने से युवक की जिंदा जलकर मौत

Sun, 05 May 2019 04:50 PM IST
अरविन्द ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कुल्लू
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

जिला मुख्यालय कुल्लू से पांच किलोमीटर दूर मौहल में शनिवार रात करीब 11.30 बजे अचानक आग लग गई। कमरे में आग के अचानक भड़कने से युवक अंदर ही फंस गया। देखते ही देखते हुए युवक जिंदा जल गया। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को अपने कब्जे में ले लिया। जानकारी के अनुसार देर रात मौहल के एक मकान में लगी आग से अफरातफरी मच गई।

विज्ञापन


आग लगने के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है। बताया जा रहा है कि जीत सिंह (30) निवासी गांव हंसनाड़ी डाकघर सारामीर, तहसील निजामाबाद, उत्तर प्रदेश जिला मुख्यालय के पास मौहल में एक कमरे में किराये के मकान में रहता था। छोटे मकान के इस कमरे में यह रोज की तरह सोया था। अचानक करीब 11.30 कमरे में आग भड़क गई। आग ने पूरे कमरे को अपनी चपेट में ले लिया।

आग की सूचना मिलते ही लोग आग पर काबू पाने और मदद के लिए दौड़े, लेकिन युवक की जिंदा जलकर मौत हो चुकी थी। आग की सूचना मिलते ही अग्निशमन विभाग की टीम भी मौके पर पहुंची। अग्निशमन विभाग में स्टेशन फायर ऑफिसर कर्म सिंह ने कहा कि मौहल स्थित सीनियर सेकेंडरी स्कूल के पास बालक राम के मकान में आग लगने के कारण उनके किरायेदार जीत सिंह की जलकर मौत हो गई।
विज्ञापन


अग्निशमन विभाग कर्मचारियों ने मौके पर पहुंचकर आग को नियंत्रित करने में भरसक प्रयास किया, लेकिन युवक की जान नहीं बचाई जा सकी। आग की इस घटना में 20 हजार का नुकसान भी हुआ है। उन्होंने कहा कि नुकसान की रिपोर्ट तैयार कर ली गई है। मामले की पुष्टि पुलिस अधीक्षक शालिनी अग्निहोत्री ने की है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें