फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो मंजिला मकान जलकर राख, प्रशासन ने दी 10 हजार की फौरी राहत

Wed, 04 Sep 2019 05:36 PM IST
अरविन्द ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला/चंबा
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

जनजातीय क्षेत्र पांगी की करियास पंचायत के गोस्ती गांव में एक मकान जलकर स्वाह हो गया। इससे प्रभावित परिवारों को करीब 40 लाख का नुकसान हुआ है। गनीमत रही कि मकान में लगने वाली आग से उठने वाले धुएं की गंध से सोए परिवार के सदस्य उठ गए और बाहर निकल गए। सूचना मिलते ही आवासीय आयुक्त, उपमंडलाधिकारी, नायब तहसीलदार, थाना प्रभारी मौके पर पहुंचें। प्रशासन की ओर से दो परिवारों को दस-दस हजार की फौरी राहत प्रदान की गई। 

विज्ञापन


जानकारी अनुसार करियास पंचायत के गोस्ती गांव में हरिनाथ पुत्र भगत राम और प्रमोद कुमार पुत्र हरिनाथ परिवार के साथ तीन मंजिला मकान में बने 12 कमरों में रहते थे। बुधवार सुबह करीब छह बजे अचानक मकान की निचली मंजिल से आग आग लग गई। देखते ही देखते आग ने रौद्र रूप धारण कर लिया। मकान में लगी आग के बाद उठने वाले धुएं की गंध से परिवार के सदस्य उठे। जब उन्होंने कमरे से बाहर आ देखा तो वे दंग रह गए। उन्होंने जोर-जोर से चिल्लाना शुरू कर दिया। इसके साथ ही कमरे में सोए परिवार के अन्य सदस्यों को जगाकर सुरक्षित जगह पर पहुंचाया। 

चिल्लाने की आवाजें सुन ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। ग्रामीणों ने मकान में लगी आग को बुझाने के लिए प्रयास शुरू कर दिए। प्रचंड आग पर काबू पाने में ग्रामीणों को एक घंटे का समय लग गया। वहीं, सूचना मिलते ही पांगी प्रशासन की ओर से आवासीय आयुक्त पांगी सुखदेव सिंह राणा, एसडीएम पांगी विश्रुत भारती, नायब तहसीलदार प्रवीण शर्मा, थाना प्रभारी सुरेंद्र मौके पर पहुंचें। उन्होंने प्रभावित परिवार को हुए नुकसान का जायजा लिया।
विज्ञापन


प्रशासन की ओर से एसडीएम पांगी ने प्रमोद और रीता देवी पत्नी हरिनाथ को दस-दस हजार की फौरी राहत प्रदान की। इसके साथ ही कानूनगो, पटवारी को प्रभावितों का केस बनाकर जल्द कार्यालय भेजने के आदेश जारी किए। पंचायत प्रधान करियास प्रकाश चंद ठाकुर ने प्रभावितों को हर संभव सहायता राशि प्रदान करने की मांग उठाई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें