फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमाचल के नाग मंदिर में लगी आग: चार मंजिला नवनिर्मित भवन पूरी तरह जला, अप्रैल में होनी थी प्राण प्रतिष्ठा

Sun, 12 Oct 2025 10:11 PM IST
विकास कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर बुशहर

सार

घटना रविवार रात करीब 7:00 बजे हुए। नवनिर्मित मंदिर से अचानक आग की लपटे उठने लगी। ग्रामीण एकत्रित हुए और आग बुझाने के प्रयास करने लगे। आग बढ़ती गई। देखते ही देखते पूरा मंदिर आग की चपेट में आ गया। 
विज्ञापन
नाग मंदिर में लगी आग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश के शिमला स्थित उपमंडल रामपुर की शिंगला पंचायत के शनेरी में करीब ढाई करोड़ रुपये से नवनिर्मित जाहरू नाग मंदिर में लगी आग लग गई। चार मंजिला यह मंदिर पूरी तरह से जल गया। मंदिर की प्रतिष्ठा अगले साल अप्रैल में की जानी थी। 

विज्ञापन
Trending Videos

देखते ही देखते पूरा मंदिर आग की चपेट में आया 
घटना रविवार रात करीब 7:00 बजे हुए। नवनिर्मित मंदिर से अचानक आग की लपटे उठने लगी। ग्रामीण एकत्रित हुए और आग बुझाने के प्रयास करने लगे। आग बढ़ती गई। देखते ही देखते पूरा मंदिर आग की चपेट में आ गया। 
विज्ञापन

ढाई करोड़ का नुकसान
सूचना फायर ब्रिगेड को दी गई। अग्निशमन की टीम मौके पहुंची। देर रात तक आग बुझाने के प्रयास किए गए। कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। मंदिर कमेटी के अनुसार करीब ढाई करोड़ का नुकसान हुआ है। उधर, पंचायत प्रधान राज कुमार ने बताया कि आग अचानक लग गई। कारणों का पता नहीं चला है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें