फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फैक्ट्री में लगी आग, 90 लाख का नुकसान

विज्ञापन
विज्ञापन
हिमाचल के सोलन जिले के झाड़माजरी में सोमवार रात करीब पौने बारह बजे ऑफ सेट प्रिंटिंग प्रेस के लिए सीटीपी प्लेट बनाने वाली डिगफ्लेक्स फैक्ट्री के ग्राउंड फ्लोर में अचानक आग भड़क गई। आग एसी में शॉर्ट सर्किट से लगी।
विज्ञापन


घटना में दो विदेशी मशीनें, दो सरवर, तीन एसी, एक प्रोसेसर, वर्किंग स्टॉक, तीन कंप्यूटर, फर्नीचर समेत और सामान जल गया है। आग से 90 लाख रुपये का नुकसान आंका गया है।

अग्निशमन टीम ने करीब पौने घंटे के भीतर आग पर काबू पा लिया जिससे कंपनी की करीब डेढ़ करोड़ की संपत्ति को बचा लिया गया है।
विज्ञापन

90 लाख का नुकसान

बताया जा रहा है कि एससीओ नंबर 14 व 15 में सिक्योरिटी गार्ड ने धुआं उठते देखा। उसने इसकी सूचना कंपनी के संचालक शैलेश गर्ग को दी।

सूचना मिलते ही तत्काल अग्निशमन विभाग के फायर ऑफिसर किशोर कुमार, लिडिंग फायर मैन संतराम, मनसा राम, फायर मैन कमलेश, सुंदर व तिलक कुमार ने मौके पर पहुंच कर किसी तरह रास्ता बनाया और आग को काबू किया।

बरोटीवाला के थाना प्रभारी दया राम ठाकुर ने कहा कि पुलिस छानबीन कर रही है। लिडिंग फायर मैन संतराम ने माना कि करीब 90 लाख का नुकसान आंका गया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें