फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीएनबी शाखा में आग, 7 लाख का नुकसान

Sat, 03 Jan 2015 11:59 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सोलन
विज्ञापन
विज्ञापन
सोलन जिला के सुबाथू में पंजाब नेशनल बैंक सुबाथू शाखा में आग लगने से फर्नीचर, कंप्यूटर और अन्य सामान जलकर राख हो गया। इससे करीब 7 लाख के नुकसान का अनुमान है।
विज्ञापन


हालांकि कैश और लाकर्स सुरक्षित है। आग शुक्रवार देर रात करीब दो बजे भड़की। मौके पर पहले सेना का दमकल विभाग पहुंचा उसके बाद पुलिस और सोलन से दमकल के जवान भी पहुंचे। काफी मशक्कत के बाद पांच घंटे बाद सुबह सात बजे आग पर काबू पाया गया।
 
पुलिस ने प्रारंभिक छानबीन में बैंक कर्मचारियों की कोताही के कारण आग लगना बताया है। शुरूआत में खुलासा हुआ कि घटना के वक्त कोई सिक्योरिटी गार्ड बैंक में तैनात नहीं था। इस घटना में सीसीटीवी कैमरे भी जलकर राख हो चुके हैं।
विज्ञापन


उधर, बैंक प्रबंधन आग लगने का कारण बिजली की तारों में शार्ट सर्किट होना बता रहे हैं। जिसे विद्युत बोर्ड के अधिकारी नकार रहे हैं। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
Trending Videos

पर्यटकों ने दी सूचना

रात को बैंक में भड़की आग को देख सबसे पहले होटल ब्राईटव्यू में ठहरे पर्यटकों ने होटल मालिक को इसकी सूचना दी। उसके बाद होटल मालिक ने पुलिस व छावनी परिषद को सूचित किया।

सुबाथू सेना के जवान, छावनी परिषद के कर्मचारी व स्थानीय लोगों ने बाल्टियों से पानी भरकर आग पर काबू करने का प्रयास शुरू कर दिया।

बैंक प्रबंधक ईआर चौलटा ने बताया कि  सोमवार तक बैंक में व्यवस्था सुचारू रूप से चालू हो जाएगा। उन्होंने कहा कि आग लगने से बैंक को नुकसान हुआ है। इसमे जनता का कोई भी दस्तावेज या रिकार्ड खराब नहीं हुआ है।
विज्ञापन

बैंक प्रबंधन की कोताही से हादसा: एसएचओ

पुलिस चौकी प्रभारी मदन लाल ने बताया कि प्रारंभिक जांच में पाया गया है कि बैंक में रात को कोई सुरक्षा गार्ड नहीं था। इससे बैंक की लापरवाही साफ सामने आती है।

सीसीटीवी कैमरों को भी जला हुआ बताया जा रहा है, जिसकी गहनता से छानबीन हो रही है। जांच के बाद ही पुलिस मामले में आगामी कार्रवाई करेगी। कहीं हीटर तो जला नहीं रह गया था, इसे लेकर भी जांच की जा रही है।
 
तार नहीं जली तो शार्ट सर्किट कैसा
विद्युत बोर्ड के एसडीओ पवन कुमार ने बताया कि बिजली की तार मीटर तक सुरक्षित है। अगर आग बिजली की चिंगारी से फैलती तो तारों में भी आग लगती। इससे साफ है कि आग बैंक कर्मचारियों की कोताही के कारण लगी है। शार्ट सर्किट नहीं हो सकता है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें