फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमाचल: पोस्ट कोड 817 जेओए आईटी पेपर लीक मामले में 10 आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज

Mon, 05 Jun 2023 08:11 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला/हमीरपुर

सार

कनिष्ठ कार्यालय सहायक (आईटी) पोस्ट कोड 817 के प्रश्न पत्र भी लीक मामले में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की विभिन्न धाराओं के तहत राज्य सतर्कता एवं भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो थाना हमीरपुर में सोमवार को 10 आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर दी गई है।
विज्ञापन
हिमाचल प्रदेश कर्मचारी चयन आयोग। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भंग किए जा चुके हिमाचल प्रदेश कर्मचारी चयन आयोग के पेपर लीक मामले में एक और एफआईआर दर्ज की गई है। सोमवार को विशेष जांच दल (एसआईटी) ने पोस्ट कोड 817 जेओए आईटी भर्ती परीक्षा का पेपर लीक होने का पटाक्षेप कर दिया। एसआईटी ने इस मामले में पूर्व सचिव डॉ. जितेंद्र कंवर, निलंबित वरिष्ठ सहायक उमा आजाद, दो चपरासियों किशोरी लाल, मदन लाल और दलाल संजीव कुमार समेत कुल 10 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। भंग हो चुके चयन आयोग ने वर्ष 2020-21 में पोस्ट कोड 817 जेओए आईटी के तहत 1,756 पदों के लिए आवेदन आमंत्रित किए थे। 1.07 लाख अभ्यर्थियों ने इन पदों के लिए आवेदन किया था। इसके बाद 21 मार्च 2021 को लिखित परीक्षा, 15 जुलाई से लेकर 2 मार्च 2022 तक टाइपिंग टेस्ट का आयोजन किया।

विज्ञापन


4,332 अभ्यर्थियों को 15 अंकों की मूल्यांकन परीक्षा के लिए चयनित किया गया। 01 अगस्त से 31 अगस्त 2022 तक चयन आयोग के कार्यालय में मूल्यांकन परीक्षा का आयोजन किया गया। अभी तक भर्ती परीक्षा का अंतिम परीक्षा परिणाम घोषित नहीं हुआ है। भर्ती परीक्षा का यह मामला शीर्ष न्यायालय में विचाराधीन भी है। अब एसआईटी ने भारतीय दंड संहिता की धारा 406, 409, 420, 120 बी और पीसी एक्ट के तहत इस मामले में केस दर्ज किया है। इसमें खास बात यह है कि उमा आजाद और पूर्व सचिव डॉ. जितेंद्र कंवर का नाम तो तकरीबन सभी लीक हुई भर्ती परीक्षाओं में आ रहा है लेकिन दो चपरासियों का नाम दूसरी भर्ती परीक्षा लीक मामले में पहली मर्तबा आया है। भर्ती परीक्षाओं के पेपर लीक मामले में अभी तक कुल सात विभिन्न मामले दर्ज हो चुके हैं। छह विभिन्न एफआईआर में कुल 20 लोग नामजद हुए थे। जिसमें से 13 आरोपियों को न्यायालय से जमानत मिल चुकी है, जबकि सात अभी तक न्यायिक हिरासत में चल रहे हैं। उधर, एसपी विजिलेंस राहुल नाथ ने कहा कि पोस्ट कोड 817 जेओए आईटी पेपर लीक मामले में कुल 10 लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है।
विज्ञापन


चयन आयोग मामले में कब-कब क्या हुआ
23 दिसंबर 2022 को पोस्ट कोड 965 जेओए आईटी परीक्षा के पेपर लीक मामले में पहली एफआईआर
28 दिसंबर 2022 पोस्ट कोड 1036 जूनियर ऑडिटर और पोस्ट कोड 1003 कंप्यूटर ऑपरेटर भर्ती पेपर लीक मामले में एफआईआर।
03 मार्च 2023 को पोस्ट कोड 980 कला अध्यापक भर्ती परीक्षा मामले में एफआईआर दर्ज हुई
11 मार्च 2023 को पोस्ट कोड 939 जेओए आईटी में एफआईआर दर्ज
22 मार्च 2023 को पोस्ट कोड 819 ट्रैफिक इंस्पेक्टर भर्ती परीक्षा पेपर लीक मामले में एफआईआर दर्ज
29 अप्रैल 2023 को पोस्ट कोड 962 प्रदेश सचिवालय क्लर्क भर्ती मामले में एफआईआर दर्ज
05 जून 2023 पोस्ट कोड 817 जेओए आईटी भर्ती परीक्षा का पेपर लीक मामले में एफआईआर दर्ज।
 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें