फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: बनूटी में जलीं 3 दुकानों के मामले में एफआईआर दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
दुकान मालिक की शिकायत पर पांच नामजद
विज्ञापन

दिवाली की रात आग से राख हुई थी 20 लाख की संपत्ति
अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। शहर से सटे बनूटी क्षेत्र में दिवाली की रात हुए अग्निकांड के मामले में नया मोड़ आ गया है। मोबाइल रिपेयर और स्टेशनरी की दुकान चलाने वाली सविता देवी की शिकायत पर पुलिस ने पांच लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्जकर छानबीन शुरू कर दी है। इस घटना में करीब 20 लाख रुपये की संपत्ति जलकर राख हो गई थी।
पुलिस को दी शिकायत में सविता देवी ने बताया कि उसकी बनूटी में मोबाइल रिपेयर एवं स्टेशनरी की दुकान है। आरोप लगाया कि पांच लोगों ने दिवाली की रात उनकी दुकानों में आग लगाई है। इससे उनकी दुकान के साथ ही सामान भी जलकर राख हो गया है। इस वारदात में उनके अलावा एक किराना की दुकान भी जल गई। पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता की धारा 326 (जी) के तहत केस दर्जकर मामले की छानबीन शुरू कर दी है। 20 अक्तूबर को रात करीब 3:30 बजे बालूगंज अग्निशमन केंद्र को दूरभाष पर सूचना मिली कि बनूटी में आग की घटना पेश आई है। सूचना मिलते ही दमकल विभाग की 16 सदस्यीय टीम घटनास्थल के लिए रवाना हुई। टीम मौके पर पहुंची तो देखा कि तीन दुकानें और उनमें रखा सारा सामान जलकर राख हो गया था। इसमें एक दुकान सविता देवी की थी। दो दुकानें किसी और की हैं लेकिन एफआईआर सविता देवी की तरफ दर्ज करवाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


दमकल विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचते ही आसपास की दुकानों को आग से जलने से बचाया। इसमें करीब तीन घंटे का समय लगा। विभाग के आकलन के मुताबिक इस घटना में करीब 20 लाख की संपत्ति जलकर राख हो गई है। अग्निशमन विभाग ने करीब एक करोड़ की संपत्ति को जलने से बचाने का दावा किया है। वहीं इस मामले की सूचना मिलने के बाद दुकान चलाने वाली महिला ने इस मामले में दुकानों को आग लगाने के आरोप लगाए हैं। पुलिस अब आग के कारणों की गहनता से जांच कर रही है। जांच का जिम्मा जतोग चौकी प्रभारी को सौंपा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें