फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jairam Thakur: जयराम ठाकुर से पूर्व कर्मचारी नेता ने की बदतमीजी, केस दर्ज

Sat, 19 Aug 2023 01:19 PM IST
अरविन्द ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर

सार

पीएसओ भूपेंद्र सिंह जब रोकने लगे तो शंकर सिंह पूर्व मुख्यमंत्री को देख लेने की धमकियां देने लगा। आरोपी के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर से एक पूर्व कर्मचारी नेता ने बदतमीजी की। यह घटना बिलासपुर के दगसेच में हुई। पूर्व कर्मचारी नेता के खिलाफ नम्होल चौकी में मामला दर्ज किया गया है। शिकायत में पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के चालक देवेंद्र कुमार ने बताया है कि गत दिवस पूर्व मुख्यमंत्री के साथ एस्कॉर्ट गाड़ी को शिमला से मंडी की ओर लेकर जा रहा था।

विज्ञापन


बिलासपुर के दगसेच में जाम लगने से उनका काफिला भी रुक गया। वह सभी गाड़ी से नीचे उतरकर जाम को खुलवाने लगे। इतने में एक व्यक्ति जिसका नाम शंकर सिंह निवासी गांव सिकरोहा जिला बिलासपुर मालूम हुआ ने जयराम ठाकुर के साथ दुर्व्यवहार किया।

पीएसओ भूपेंद्र सिंह जब रोकने लगे तो शंकर सिंह पूर्व मुख्यमंत्री को देख लेने की धमकियां देने लगा। शिकायतकर्ता के अनुसार यदि उस व्यक्ति को रोका नहीं जाता तो वह कोई संगीन अपराध कर सकता था। उधर, पुलिस अधीक्षक कार्तिकेयन गोकुलचंद्रन ने बताया कि आरोपी के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई की जा रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें