चुराह विधायक हंसराज क्या बोले ?
चुराह विधायक हंसराज ने बताया कि कांग्रेसी नेता उन्हें बदनाम करने को लेकर इस तरह की साजिश कर रहे हैं। गलतफहमी की वजह से लड़की ने उनके खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई थी। अब लड़की अपनी शिकायत को वापस लेने के लिए तैयार हो गई है।
कांग्रेस नेता बोले मुख्यमंत्री के समक्ष रखेंगे मामला
चुराह विस क्षेत्र में कांग्रेस के प्रत्याशी रहे यशवंत खन्ना ने सोशल मीडिया में बयान दिया है कि वह इस मामले को मुख्यमंत्री के समक्ष रखेंगे और भाजपा विधायक के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने को लेकर मांग करेंगे।