फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

FIR Against BJP MLA Hansraj: भाजपा विधायक के खिलाफ FIR दर्ज, अश्लील चैट का मामला, लड़की ने बताया जान का खतरा

Mon, 19 Aug 2024 04:59 PM IST
अंकेश डोगरा संवाद न्यूज एजेंसी, चंबा।

सार

हिमाचल प्रदेश के चुराह से भाजपा विधायक हंसराज पर एक युवती ने अश्लील चैट अश्लील चैटिंग करने को लेकर मामला दर्ज करवाया है। पुलिस को दी शिकायत में लड़की ने अपनी सुरक्षा को लेकर भी चिंता जाहिर की है।
विज्ञापन
चुराह विस क्षेत्र के विधायक हंसराज (फाइल फोटो)। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अकसर अपने बयानों को लेकर विवादों में रहने वाले चुराह विस क्षेत्र के विधायक हंसराज एक बार फिर विवादों में आ गए हैं। इस बार उनके विस क्षेत्र की लड़की ने उनके खिलाफ अश्लील चैटिंग करने का आरोप लगाया। इसको लेकर लड़की ने महिला थाना में भी एफआईआर दर्ज करवा दी है। पुलिस ने लड़की की शिकायत पर एफआईआर दर्ज करके आगामी जांच भी शुरू कर दी है।

विज्ञापन




लड़की ने बताया जान का खतरा
पुलिस को दी शिकायत में लड़की ने अपनी सुरक्षा को लेकर भी चिंता जाहिर की है। यह एफआईआर नौ अगस्त को महिला थाना में दर्ज करवाई गई है। इसमें पुलिस ने लड़की के तीसा अदालत में 164 के तहत बयान भी दर्ज करवा दिया है। अब पुलिस इस मामले में आगामी कार्रवाई को अंजाम दे रही है।

कांग्रेसी नेता कर रहे कड़ी कार्रवाई की मांग
सोशल मीडिया में यह मामला काफी तेजी के साथ वायरल हो रहा है। इसको लेकर जहां कांग्रेसी नेता भाजपा विधायक के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग कर रहे हैं तो वहीं, अन्य संस्थाओं के लोग भी इस मामले में भाजपा विधायक पर कार्रवाई करने की मांग उठा रहे हैं। जिस प्रकार से सोशल मीडिया में यह मामला वायरल हो रहा है। उससे विधायक को काफी नुकसान हो सकता है, क्योंकि कहीं न कहीं इस मामले की वजह से उनकी छवि पर बुरा असर पड़ सकता है। इसका प्रभाव उनके राजनीतिक करियर पर भी देखने को मिल सकता है।
विज्ञापन


'पुलिस कर रही मामले की जांच'
पुलिस अधीक्षक अभिषेक यादव ने बताया कि लड़की ने विधायक के खिलाफ अश्लील चैटिंग करने को लेकर शिकायत दर्ज करवाई है। पुलिस इस मामले में गहनता के साथ जांच कर रही है।

विज्ञापन

चुराह विधायक हंसराज क्या बोले ?
चुराह विधायक हंसराज ने बताया कि कांग्रेसी नेता उन्हें बदनाम करने को लेकर इस तरह की साजिश कर रहे हैं। गलतफहमी की वजह से लड़की ने उनके खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई थी। अब लड़की अपनी शिकायत को वापस लेने के लिए तैयार हो गई है।

कांग्रेस नेता बोले मुख्यमंत्री के समक्ष रखेंगे मामला
चुराह विस क्षेत्र में कांग्रेस के प्रत्याशी रहे यशवंत खन्ना ने सोशल मीडिया में बयान दिया है कि वह इस मामले को मुख्यमंत्री के समक्ष रखेंगे और भाजपा विधायक के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने को लेकर मांग करेंगे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें