फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

काजा में जुआ खेला तो लगेगा 40 हजार रुपये जुर्माना, ग्राम सभा लिया फैसला

Mon, 22 Mar 2021 09:32 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, काजा/ रोहतांग (लाहौल-स्पीति)
विज्ञापन
काजा पंचायत की ग्राम सभा। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

हिमाचल प्रदेश के जनजातीय क्षेत्र लाहौल स्पीति की काजा पंचायत में अब जुआ खेलने पर पाबंदी रहेगी। दोषी पाए जाने पर 40 हजार रुपये जुर्माना भरना पड़ेगा। पंचायत की महिला ग्राम सभा ने जनहित में यह फैसला लिया है। पंचायत की महिलाओं ने एकजुटता के साथ कई अन्य फैसले भी लिए हैं। पंचायत के कई क्षेत्रों में सरेआम जुआ और ताश खेले जाने का मामला ग्राम सभा में जोरशोर से उठा।

विज्ञापन


ग्रामसभा ने सर्वसम्मति से प्रस्ताव पारित कर इस पर पाबंदी लगाने का फैसला लिया है। ग्राम सभा में स्नूकर सेंटरों के देर रात तक खुलने और स्कूल के बच्चों के भी इस खेल में शामिल होने की शिकायत पर भी चर्चा की गई। तय किया गया कि स्नूकर सेंटर अब सुबह दस बजे से शाम छह बजे तक ही खुलेंगे। नाबालिग बच्चों के स्नूकर खेलने पर पूर्ण रूप से प्रतिबंध रहेगा।

अगर कोई नाबालिग खेलता हुआ पाया गया तो पांच हजार रुपये जुर्माना वसूला जाएगा। पाबंदियों का पालन सुनिश्चित कराने के लिए महिलाएं स्नूकर सेंटरों का औचक निरीक्षण भी करेंगी। ग्रामसभा में पारित एक अन्य प्रस्ताव में खुले में कूड़ा फेंकने वालों पर भी एक हजार रुपये जुर्माना करने का फैसला लिया गया है। साथ ही शराब के ठेकों को पंचायत क्षेत्र से बाहर करने पर भी सहमति जताई गई।
विज्ञापन


आदर्श पंचायत बनाने की दिशा में प्रयास 
काजा पंचायत में महिला ग्राम सभा में कई फैसले लिए गए हैं। अब पंचायत में जुआ खेलने पर प्रतिबंध लगा दिया है। उल्लंघन करने पर 40 हजार रुपये जुर्माना रखा गया है। स्नूकर खेलने पर बच्चों के पांच हजार और खुले में कूड़ा फेंकने पर एक हजार रुपये जुर्माना रखा है। काजा को जिले ही नहीं पूरे प्रदेश की आदर्श पंचायत बनाने की दिशा में प्रयास तेजी से आगे बढ़ाए जा रहे हैं।  - सोनम डोलमा, प्रधान काजा पंचायत 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें