फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीएससी नर्सिंग: 43 नर्सिंग कॉलेजों के लिए दूसरे राउंड में 769 प्रोविजनल सीटें आवंटित

Sat, 05 Aug 2023 06:05 PM IST
अरविन्द ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी

सार

प्रदेश के 43 नर्सिंग कॉलेजों में पहले राउंड में खाली बची सीटों को भरने के लिए यह दूसरा राउंड चल रहा है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बीएससी नर्सिंग ऑनलाइन काउंसलिंग के दूसरे राउंड में प्रोविजनल सीटों का भी आवंटन हो गया है। इसके मुताबिक बीएससी नर्सिंग के दूसरे राउंड में 769 प्रोविजनल सीटों का आवंटन किया गया। इनमें 95 सीटें प्रबंधन कोटे से आवंटित की गई हैं। एमएससी के लिए 23 और पोस्ट बेसिक बीएससी की 78 सीटें अलॉट की गई हैं।

विज्ञापन


ये सीटें प्रदेश की अटल मेडिकल एंड रिसर्च विवि नेरचौक की ओर से आवंटित की गईं। पोस्ट बेसिक बीएससी नर्सिंग में 19 सीटें इन सर्विस कोटा, एक सीट प्रबंधन कोटे से आवंटित की गईं। बाकी सभी एचपी कोटे की हैं। इधर एमएससी नर्सिंग में दो सीटें इन सर्विस कोटा और 21 सीटें एचपी कोटे से आवंटित की हैं। प्रदेश के 43 नर्सिंग कॉलेजों में पहले राउंड में खाली बची सीटों को भरने के लिए यह दूसरा राउंड चल रहा है।

इस दौरान में प्रोविजनल सीटों का आवंटन हो चुका है और एक दो दिन के भीतर ही फाइनल सीटों का आवंटन होगा। सात-आठ अगस्त को अलॉट की गई सीटों पर अभ्यर्थी दाखिला ले सकेंगे। उधर, मेडिकल विवि के परीक्षा नियंत्रक डॉ. प्रवीण शर्मा ने कहा कि प्रोविजनल सीटें आवंटित कर दी हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें