फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बास्केटबाल प्रतियोगिता के फाइनल में भिड़ेंगे महाराष्ट्र और राजस्थान

Sat, 17 Nov 2018 07:51 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कांगड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन

45वीं राष्ट्रीय सब जूनियर बास्केटबाल प्रतियोगिता के सेमीफाइनल में लड़कियों के वर्ग में महाराष्ट्र और लड़कों के वर्ग में राजस्थान की टीम विजेता रही। दोनों टीमें अब रविवार को फाइनल में चैंपियंस ट्रॉफी के लिए भिड़ेंगी।

विज्ञापन


मेजबान हिमाचल की लड़कियों की टीम ने भी लूजर्स नॉक आउट फाइनल अपने नाम किया।  शनिवार को सेमीफाइनल मुकाबलों में लड़कियों के वर्ग में महाराष्ट्र ने कर्नाटक को 51-47 के अंतर से हराया। लड़कों के वर्ग में हुए मुकाबले में राजस्थान की टीम ने महाराष्ट्र को 74-70 के अंतर से शिकस्त दी।

लूजर्स नॉक आउट के सेमीफाइनल मुकाबले में लड़कियों के वर्ग में हिमाचल ने आंध्र प्रदेश को रोमांचक मुकाबले में 53-51 तथा चंडीगढ़ ने पुडुचेरी को 19-16 के अंतर से हराया। लड़कों के वर्ग में हुए मुकाबले में दिल्ली ने हिमाचल प्रदेश की टीम को 53-32 तथा केरल ने गुजरात को 56-55 के अंकों से मात दी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

लूजर्स नॉक आउट  के फाइनल मुकाबले में लड़कियों के वर्ग में हिमाचल की टीम ने चंडीगढ़ को 49-38 अंकों के अंतर से हराया। इसके अलावा सातवें और आठवें स्थान के लिए हुए लड़कियों के वर्ग के मैचों में राजस्थान ने पंजाब को 38-28 तथा लड़कों के वर्ग में पंजाब ने कर्नाटक को 44-40 के अंकों से हराया।

प्रतियोगिता में पांचवें से आठवें स्थान तक की टीमों के लिए हुए मैचों में लड़कियों के वर्ग में हरियाणा ने पंजाब को 51-40 तथा उत्तर प्रदेश ने राजस्थान को 32-30 के अंकों से हराया।

लड़कों के वर्ग में बिहार ने पंजाब को 50-35  तथा हरियाणा ने कर्नाटक को 42-33 के अंकों से हराया। नौवें तथा 10वें स्थान के लिए लड़कियों के वर्ग में केरल ने दिल्ली को 51-42 तथा लड़कों के वर्ग में तमिलनाड ने आंध्र प्रदेश को 52-45 के अंकों के अंतर से हराया।

रविवार को इस प्रतियोगिता के फाइनल मुकाबले खेले जाएंगे। राष्ट्रीय प्रतियोगिता के समापन अवसर पर खेल मंत्री गोविंद सिंह ठाकुर बतौर मुख्यातिथि शिरकत कर विजेता टीमों को सम्मानित करेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें