फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मानसून सत्र के बाद जारी होगी नई पंचायतों के गठन की अंतिम अधिसूचना

Sun, 13 Sep 2020 12:49 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

प्रदेश विधानसभा के मानसून सत्र के बाद नई पंचायतों के गठन की अंतिम अधिसूचना जारी होगी। प्रदेश में करीब सवा तीन सौ नई पंचायतों का गठन होना है। पंचायतीराज विभाग के सूत्रों से मालूम हुआ है कि नई पंचायतों के गठन को लेकर सभी औपचारिकताएं पूरी हो चुकी हैं। सरकार को सिर्फ अंतिम अधिसूचना जारी करनी है। विभाग ने इस संबंध में सरकार के पास मामला काफी पहले भेज दिया था, लेकिन अभी तक इस दिशा में कोई कदम नहीं उठाया गया है।

विज्ञापन


माना जा रहा है कि सरकार विधानसभा सत्र के दौरान नई पंचायतों की अधिसूचना जारी नहीं करना चाह रही है, ताकि सदन में विपक्ष के हमलों से बचा सके। विपक्ष खासकर नेता प्रतिपक्ष मुकेश अग्निहोत्री प्रदेश में नई पंचायतों के गठन को लेकर सरकार पर हमला बोलते रहे हैं। नई पंचायतों के गठन की प्रक्रिया को लेकर भी विपक्ष ने कई सवाल उठाए हैं। इससे सरकार की काफी किरकिरी भी हो चुकी है। इन सब बातों को ध्यान में रखकर सरकार मानसून सत्र के बाद नई पंचायतों के गठन की घोषणा करने का मन बना चुकी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें