हाल ही में डलहौजी, बनीखेत, डैनकुंड इत्यादि में हिंदी फिल्म की शूटिंग हुई है। मार्च में किहार सेक्टर के सलूणी, किहार, भांदल, संघणी, लंगेरा, डलहौजी, बनीखेत, लक्कड़मंडी में सेना के जवानों पर आधारित फिल्म की शूटिंग होगी।
इससे स्थानीय युवाओं को भी रोजगार मिलने की संभावना है। फिल्म इंडस्ट्री से जुडे़ सूत्रों के मुताबिक फिल्म के निर्देशक, लेखक ने लोकेशन पहले ही देख ली है। सुजाद इकबाल खान अब तक मानसून, मुरारी द मैड जेंटलमैन, माय फादर इकबाल जैसी फिल्मों का निर्देशन कर चुके हैं।
निर्देशक सुजाद इकबाल खान और सागर झा ने बताया कि होली के बाद फिल्म की शूटिंग डलहौजी से शुरू होगी। इसके बाद घाटी में करीब 45 दिन तक शूटिंग चलेगी। शूटिंग के लिए लोकेशन का चयन पहले ही किया जा चुका है।