फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: दो पुलिस कर्मियों में मारपीट, एक का टूटा पैर, दूसरे के कान में चोट

Wed, 06 Dec 2023 07:58 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, शिमला

सार

पुलिस लाइन कैथू में दो पुलिस कर्मियों के बीच मारपीट का मामला सामने आया है। मारपीट में एक का पांव टूटा है, दूसरे के कान में चोट लगी है।
विज्ञापन
हिमाचल पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

 हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला में पुलिस लाइन कैथू में दो पुलिस कर्मियों के बीच मारपीट का मामला सामने आया है। मारपीट में एक का पांव टूटा है, दूसरे के कान में चोट लगी है। इनका अस्पताल में उपचार चल रहा है। प्रारंभिक जांच के मुताबिक दोनों जवान एक ही बैरिक में रहते हैं। बताया जा रहा है की दोनों के बीच रैंक को लेकर चला विवाद मारपीट में बदल गया। बालूगंज थाना पुलिस ने आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।

विज्ञापन


यह घटना पुलिस लाइन कैथू में पेश आई। बताया जा रहा है कि दोनों में एक भारतीय सेना में सेवाएं दे चुका है। सेवानिवृत्ति के बाद पुलिस में शामिल हुआ है। मामला सामने आने के बाद अब शिमला पुलिस ने जांच का जिम्मा डीएसपी स्तर के अधिकारी को सौंपा है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुनील नेगी ने बताया कि दोनों कर्मियों की शिकायत पर मामले की तफ्तीश जारी है। हर पहलुओं पर बारीकी से जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें