फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुल्लू: विदाई पार्टी में कहासुनी, पांच छात्र घायल, क्रॉस एफआईआर दर्ज

Sat, 12 Mar 2022 07:20 PM IST
अरविन्द ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, सैंज (कुल्लू)

सार

दराट, रॉड और हॉकी लेकर दौड़ा-दौड़ा कर एक-दूसरे पर हमला किया गया है, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। पुलिस ने दोनों पक्षों की शिकायत पर क्रॉस एफआईआर दर्ज की है।
विज्ञापन
मारपीट करते छात्र। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला सैंज में विदाई पार्टी के दौरान हुई कहासुनी मारपीट में बदल गई। दो छात्र गुटों में हुई मारपीट में पांच विद्यार्थी घायल हुए हैं। सैंज स्वास्थ्य केंद्र में प्राथमिक उपचार के बाद इन्हें छुट्टी दे दी गई है। 

विज्ञापन


दराट, रॉड और हॉकी लेकर दौड़ा-दौड़ा कर एक-दूसरे पर हमला किया गया है, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। पुलिस ने दोनों पक्षों की शिकायत पर क्रॉस एफआईआर दर्ज की है। चार युवकों को सैंज थाना में पूछताछ के लिए तलब किया गया है। बताया जा रहा है कि इस मारपीट में स्कूल, कॉलेज और बाहरी युवक शामिल थे।  

जानकारी के अनुसार राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला सैंज में विदाई पार्टी चल रही थी। इस दौरान स्कूल प्रांगण में कुछ युवक आए और हंगामा शुरू कर दिया। उन्हें रोका गया तो अध्यापकों और छात्रों के साथ कहासुनी हो गई।
विज्ञापन


इस घटना के बाद छात्रों का एक गुट स्कूल प्रांगण में पूरी टीम के साथ पहुंचा और दूसरे गुट पर हमला कर दिया। लगभग पंद्रह मिनट चली मारपीट में पांच छात्रों को चोटें आई हैं। एसपी कुल्लू गुरदेव शर्मा ने बताया कि पुलिस ने क्रॉस एफआईआर दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। मारपीट में शामिल छात्रों की पहचान की जा रही है। चार युवकों को पूछताछ के लिए तलब किया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें