फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेड़ से टकराई पिकअप, तीन बच्चों समेत 10 लोगों की मौत, 13 घायल

Thu, 09 May 2019 10:16 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, होशियारपुर (पंजाब)
विज्ञापन
विज्ञापन

हिमाचल प्रदेश के धार्मिक स्थल पीरनिगाह में माथा टेककर लौट रहे श्रद्धालुओं की पिकअप पेड़ से टकरा गई, जिससे 10 लोगों की मौत हो गई। 13 अन्य घायल हो गए। हादसा शाम करीब पांच बजे भंगी चो किनारे बने होशियारपुर-ऊना रिंग रोड पर नगर निगम कार्यालय के पास हुआ।

विज्ञापन


मृतकों में दो बच्चे और तीन महिलाएं शामिल हैं। सभी मृतक और घायल पंजाब के रहने वाले हैं। जानकारी के अनुसार गांव उस्मान शहीद (दसूहा) से वीरवार सुबह महिंद्रा पिकअप (पीबी 07 एए -3876) से श्रद्धालु पीरनिगाह गए थे।

श्रद्धालुओं में एक ही परिवार के 11 सदस्य भी थे। बाकी अन्य गांव और आसपास के थे। शाम को लौटते समय करीब 4:45 बजे रिक्शा को बचाने की कोशिश में चालक नियंत्रण खो बैठा। गाड़ी बेकाबू होकर सड़क किनारे सफेदे के पेड़ से जा टकराई।
विज्ञापन


हादसा इतना भयानक था कि गाड़ी के परखच्चे उड़ गए। गाड़ी में सवार 23 में से दो बच्चों और 3 महिलाओं समेत 10 लोगों की मौत हो गई। 13 गंभीर रूप में जख्मी हो गए। घायलों को 108 एंबुलेंस की मदद से सिविल अस्पताल लाया गया। कई लोगों की हालत नाजुक है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें