फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: मालरोड के साथ लगते इलाकों में बनेंगे कुत्तों के लिए फीडिंग जोन

विज्ञापन
विज्ञापन
नगर निगम ने बुधवार को बैठक बुलाकर फीडिंग जोन पर की चर्चा, बाद में मौके पर चिह्नित किए संभावित स्थान
विज्ञापन

पहली दिसंबर से मालरोड बन जाएगा नो फीडिंग जोन
अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। राजधानी का मालरोड क्षेत्र पहली दिसंबर से नो फीडिंग जोन बन जाएगा। यहां लावारिस कुत्तों को खाना खिलाने पर पाबंदी रहेगी। नियमों का उल्लंघन करने वालों पर पांच हजार रुपये तक का जुर्माना लगाया जाएगा। हालांकि मालरोड से सटे इलाकों में नगर निगम फीडिंग जोन चिह्नित करेगा।

इसे लेकर नगर निगम ने बुधवार को रोटरी टाउनहॉल में कारोबारियों, डॉग लवर्स और सामाजिक संगठनों की बैठक बुलाई। इसमें मालरोड के आसपास के क्षेत्रों में कुत्तों को खाना खिलाने के लिए 30 नवंबर तक निर्धारित फीडिंग जोन तैयार करने पर चर्चा की गई। बैठक में कम लोग पहुंचे, लेकिन उपस्थित लोगों ने नगर निगम को अपने सुझाव दिए। इसके बाद निगम की टीम ने डॉग लवर्स, एनजीओ और फीडर्स के साथ संभावित स्थानों का निरीक्षण किया। बैठक में लिफ्ट के पास यूएस क्लब की ओर जाने वाली सड़क और स्कैंडल से रिवोली तक की सड़क पर फीडिंग जोन बनाने के सुझाव दिए। टीम ने मौके पर पहुंचकर इन स्थानों की उपयुक्तता भी जांची। निगम की स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. अंजलि चौहान ने कहा कि मालरोड के नो फीडिंग जोन से 50 मीटर की दूरी पर ही फीडिंग जोन बनाए जाएंगे। इसके लिए 30 नवंबर से पहले सभी औपचारिकताएं पूरी कर ली जाएंगी। बैठक में डॉग लवर्स ने कहा कि फीडिंग जोन केवल नाम के लिए नहीं बनने चाहिए, बल्कि वहां नियमित रूप से कुत्तों को खाना खिलाने की व्यवस्था होनी चाहिए।
विज्ञापन

फीडर्स को खाना खिलाने के बाद उस स्थान की सफाई की जिम्मेदारी भी निभानी चाहिए। फीडिंग जोन में वाहनों की पार्किंग पर रोक लगाने की मांग भी उठाई गई। इसके अलावा आईजीएमसी के फुटपाथों पर जगह-जगह खाना खिलाने और ढाबों व रेस्टोरेंट के आसपास होने वाली फीडिंग पर भी निगरानी रखने का सुझाव दिया। डॉग लवर्स ने कहा कि फुटपाथों पर अनियंत्रित तरीके से खाना खिलाने की व्यवस्था नहीं होनी चाहिए। बैठक में पार्षद उमंग बंगा और वीपीएचओ डॉ. पूजा भी मौजूद रहीं।
विज्ञापन



निगम ने मालरोड को बनाया है नो फीडिंग जोन
नगर निगम ने सीटीओ से इंदिरा गांधी खेल परिसर तक के मालरोड क्षेत्र को नो फीडिंग जोन घोषित किया है। एक दिसंबर से इस क्षेत्र में कुत्तों को खाना खिलाते हुए पकड़े जाने पर संबंधित व्यक्ति का चालान किया जाएगा। ऐसे में नई व्यवस्था लागू करने से पहले निगम वैकल्पिक फीडिंग स्थल चिह्नित करने में जुटा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें