फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: हलवे पर टकराव की आशंका, कांग्रेसी पार्षदों ने बनाई जवाबी हमले की रणनीति

विज्ञापन
विज्ञापन
खास
विज्ञापन


मेयर और महापौर ने दिए काउंटर करने के टिप्स, प्री हाउस बैठक में दिया एकजुटता से चलने का संदेश
अधिकारियों को काम प्राथमिकता से करने के निर्देश
संवाद न्यूज एजेंसी
शिमला। नगर निगम के मासिक सदन से पहले वीरवार को महापौर सुरेंद्र चौहान ने कांग्रेस समर्थित पार्षदों की बैठक बुलाई। प्री-हाउस बैठक में महापौर सुरेंद्र चौहान, उपमहापौर उमा कौशल ने सभी पाषदों को एकजुट रहने और साथ मिलकर चलने की बात कही।

गौरतलब है कि बजट के दिन भाजपा पार्षदों ने महापौर सुरेंद्र चौहान का विरोध किया था। भाजपा पार्षदों का कहना था कि मेयर बजट नहीं पेश कर सकते। इसके बाद महापौर ने कहा था कि बजट के दौरान भाजपा पार्षदों ने गरमा गरम हलवे का तो खूब आनंद लिया और बाद में बजट का विरोध करने लगे। सूत्रों का कहना है कि भाजपा पार्षद इस बात से नाराज हैं तथा शुक्रवार को होने वाले बजट में इस पर बवाल हो सकता है। वहीं वीरवार को हुई बैठक में यह भी चर्चा हुई कि अगर शुक्रवार के बजट में विपक्षी पार्टी के पार्षद बवाल करते हैं तो उसका जवाब कैसे दिया जाए। इसके अलावा बजट को लेकर भी पार्षदों के साथ संवाद किया गया। रिज मैदान स्थित नगर निगम के टाउन हाल के महापौर कार्यालय में दोपहर के लंच से पहले यह बैठक शुरू हुई।
विज्ञापन


बैठक में महापौर सुरेंद्र चौहान, उपमहापौर उमा कौशल ने इसकी अध्यक्षता की। यह बैठक इसलिए भी अहम है कि अभी महापौर के कार्यकाल बढ़ाने का मामला कोर्ट में चल रहा है। वहीं हाल में जो विधेयक विधानसभा में लाया है उस पर भी राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने साइन नहीं किए हैं। यही वजह है कि शुक्रवार को होने वाले हाउस में पार्षद सवाल उठा सकते हैं। इसके अलावा बैठक में यह भी कहा गया कि सभी पार्षद कांग्रेस पार्टी की बदौलत इस सदन में आए हैं, इसलिए पार्टी की नीतियों और जनहित के एजेंडे को प्राथमिकता देना सभी की जिम्मेदारी है। बैठक में विपक्ष द्वारा उठाए जाने वाले मुद्दों का जवाब तथ्यों और मजबूती के साथ देने की बात कही। इसके अलावा बैठक से अधिकारियों को मौके से फोन करके स्पष्ट निर्देश दिए कि पार्षदों द्वारा उठाए प्रस्तावों को प्राथमिकता के आधार पर अधिकारी पूरा करें।
बैठक में कांग्रेस समर्थित पार्षद आलोक पठानिया, अतुल गौत्तम, कुलदीप ठाकुर, आरआर वर्मा, शीनम कटारिया, विशाखा मोदी, ममता चंदेल, अंकुश वर्मा, विनय शर्मा, उर्मिला कश्यप, उमंग बंगा, अनीता शर्मा और शांता और मनोनीत पार्षद, गोपाल शर्मा, अश्वनी सूद, राजकुमार शर्मा और विनोद भाटिया मौजूद रहें।
विज्ञापन



कई पार्षद बैठक में नहीं हुए शामिल
बैठक में कांग्रेस समर्थित दस पार्षद बैठक में शामिल नहीं हुए। इनमें मोनिका भारद्वाज, सुषमा कुठियाला, सिम्मी नंदा, कांता सुयाल, नरेंद्र ठाकुर, चमन प्रकाश, रचना भारद्वाज, किरण और दलीप थापा के अलावा मनोनीत पार्षद गीताजंलि भागड़ा मौजूद नहीं रही।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें