पुलिस प्रशिक्षण महाविद्यालय डरोह में दीक्षांत समारोह के दौरान भव्य परेड का आयोजन किया गया। परेड की सलामी डीजीपी संजय कुमार ने ली।
- फोटो : अमर उजाला
इसे काबिलियत कहें या फिर संयोग कि पिता, पुत्र और दो सगे भाइयों ने एकसाथ वीरवार को हिमाचल पुलिस विभाग में सेवाएं देने के लिए प्रवेश किया। एकसाथ पीटीसी डरोह में 9 महीनों का प्रशिक्षण प्राप्त कर पिता और पुत्र पासआउट भी हुए।
मूलरूप से शिमला के रहने वाले दो सगे भाई नीरज कुमार और धीरज कुमार एकसाथ ही पुलिस में भर्ती हुए। दोनों ने पीटीसी में 15वें आरक्षी बैच में ट्रेनिंग पूरी करके पुलिस विभाग में प्रवेश किया। बड़ा भाई नीरज बीए पास है तो धीरज ने जमा दो के बाद ही नौकरी ज्वाइन कर ली।
दोनों प्रथम बीएन जुन्गा शिमला में कल अपनी ज्वाइनिंग देंगे। दूसरी ओर पिता और पुत्र ने भी एकसाथ अपना 9 माह का प्रशिक्षण पीटीसी में एकसाथ पूरा किया। पिता भारतीय सेना से पूर्व सैनिक हैं और दोबारा पुलिस में भर्ती हुए है।