फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विधानसभा उपचुनाव से पहले फतेहपुर के एसडीएम का तबादला

Thu, 18 Mar 2021 10:50 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
विज्ञापन
ट्रांसफर(सांकेतिक)
विज्ञापन

हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के फतेहपुर विधानसभा क्षेत्र में उपचुनाव की गतिविधियां शुरू होने के साथ ही प्रदेश सरकार ने एसडीएम फतेहपुर बलवान चंद का तबादला कर दिया है। उन्हें कांगड़ा में ही डीसी आरएंडआर का कार्यभार सौंप दिया गया है। उनकी जगह ज्वालामुखी के एसडीएम अंकुश शर्मा को एसडीएम फतेहपुर लगाया गया है।

विज्ञापन


बता दें कि जिला परिषद के चुनाव के दौरान फतेहपुर में मतगणना के समय कथित तौर पर भारी गड़बड़ी के आरोप लगे थे। कहा गया कि एसडीएम ने चुनाव आयोग के नियमों का सख्ती से पालन नहीं किया। स्थानीय नेताओं ने डीसी कांगड़ा के जरिये सरकार से एसडीएम को हटाने की मांग की थी, जिसके बाद अब उपचुनाव की गतिविधियां शुरू होने के साथ ही एसडीएम को चुनावी प्रक्रिया से बाहर कर दिया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें