फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फतेहपुर उपचुनाव: कृपाल को टिकट न मिलने पर मंडल पदाधिकारियों ने दिए सामूहिक इस्तीफे

Thu, 07 Oct 2021 09:03 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, राजा का तालाब (कांगड़ा)

सार

रैहन में भाजपा के फतेहपुर मंडलाध्यक्ष करतार सिंह पठानिया की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई। इसमें टिकट के दावेदार रहे कृपाल परमार विशेष रूप से उपस्थित रहे। बैठक में फतेहपुर भाजपा मंडल अध्यक्ष करतार पठानिया समेत करीब 40 पदाधिकारियों ने प्रदेशाध्यक्ष के नाम इस्तीफे कृपाल परमार के हाथ सौंप दिए।
विज्ञापन
कृपाल परमार के समर्थन में नारे लगाते कार्यकर्ता। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश के फतेहपुर में बलदेव ठाकुर को भाजपा प्रत्याशी बनाए जाने पर फतेहपुर में बवाल मच गया है। गुरुवार को रैहन में भाजपा के फतेहपुर मंडलाध्यक्ष करतार सिंह पठानिया की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई। इसमें टिकट के दावेदार रहे कृपाल परमार विशेष रूप से उपस्थित रहे। बैठक में फतेहपुर भाजपा मंडल अध्यक्ष करतार पठानिया समेत करीब 40 पदाधिकारियों ने प्रदेशाध्यक्ष के नाम इस्तीफे कृपाल परमार के हाथ सौंप दिए। कृपाल परमार को टिकट न मिलने के विरोध में इस्तीफे देने के बाद मंडल पदाधिकारियों ने कहा कि हाईकमान अपने फैसले पर पुनर्विचार करे। 

विज्ञापन

बैठक में ब्लॉक समिति अध्यक्ष निशा शर्मा, उपाध्यक्ष धर्मेंद्र शुन्नू, महामंत्री कुलदीप डोगरा व ओंकार राणा, भाजयुमो मंडल अध्यक्ष हरदीप संधू, महिला मोर्चा अध्यक्ष सुमन वाला, जिला महामंत्री डॉ. सतीश शर्मा, ओबीसी मोर्चा प्रदेशाध्यक्ष ओपी चौधरी, प्रदीप कूका, अन्य मंडल पदाधिकारी, विभिन्न मोर्चों के अध्यक्ष, प्रकोष्ठ संयोजक सहित कुछ प्रधान व उपप्रधान शामिल रहे।

सभी ने कृपाल परमार के पक्ष में हाईकमान से फैसला बदलकर बलदेव ठाकुर की जगह कृपाल परमार को प्रत्याशी बनाए जाने के लिए पुनर्विचार करने को कहा।  ब्लॉक समिति अध्यक्ष निशा शर्मा ने कहा कि प्रदेश भाजपा उपाध्यक्ष कृपाल परमार पिछले 35 वर्षों से पार्टी की सेवा कर रहे हैं। कृपाल परमार पूर्व चुनाव में बलदेव ठाकुर द्वारा पार्टी के खिलाफ आजाद उम्मीदवार के तौर पर चुनाव लड़ने के बावजूद मात्र 1200 मतों से हारे थे। यही नहीं चुनाव हारने के बावजूद वह पिछले चार वर्षों से हलके की जनता की समस्याओं को हल करवाने के लिए प्रयासरत रहे। कृपाल परमार की कड़ी मेहनत की वजह से बीजेपी फतेहपुर ब्लाक समिति पर पिछले 18 वर्षों में पहली बार काबिज हो पाई थी। उन्होंने भाजपा हाईकमान को चेताया कि कृपाल परमार की अनदेखी  सहन नहीं करेंगे।  भाजपा मंडल अध्यक्ष करतार पठानिया ने कहा कि मंडल ने सिर्फ कृपाल परमार का नाम ही टिकट के लिए हाईकमान को भेजा था। बलदेव ठाकुर को प्रत्याशी बनाने से सैकड़ों भाजपा कार्यकर्ताओं की अनदेखी हुई है। जिला भाजपा महिला मोर्चा की अध्यक्ष सुमन कुमारी ने भाजपा हाईकमान से कहा कि फतेहपुर हलका कोई प्रयोगशाला नहीं है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें