इसमें भी ऑडिट रिपोर्ट में गबन की आशंका जाहिर की गई है। ग्राम पंचायत क्यारी में भी कई लाभार्थियों की भुगतान राशि को सीधे न देकर इसकी पंचायत प्रधान, उपप्रधान, सचिव और किन्हीं अन्य लोगों को किया गया। इसमें भी आडिट रिपोर्ट में गबन की आशंका व्यक्त की गई है।
ऊना जिले की ग्राम पंचायत बाथू ने छह बैंक बचत खाते खोल दिए और इनमें पंचायत का पैसा जमा करवाया। इस बारे में पंचायत को कहा गया है कि यह केवल दो बैंक खाते ही रखे और बाकी बैंक खातों को बंद कर दे।
ऊना जिले की ही ग्राम पंचायत गोंदपुर बुल्ला ने भी छह बैंक खाते खोले हैं, जिनमें चार बंद करने को कहा गया। ग्राम पंचायत ललड़ी ने पांच बैंक खाते खोल दिए। इसी तरह से ग्राम पंचायत पालकवाह ने भी छह बैंक खाते खोले। इस पंचायत को तीन खाते बंद करने के निर्देश दिए गए।