फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: डीसी दफ्तर के बाहर किसानों का सरकार के खिलाफ प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
सरकारी जमीन पर काम कर रहे लोगों को हटाने का विरोध, बोले-न नौकरी दे रहे, काम भी उजाड़ रही सरकार
विज्ञापन

चुनाव के वक्त दो बिस्वा जमीन देने का किया था वादा
संवाद न्यूज एजेंसी
शिमला। हिमाचल किसान सभा, सेब उत्पादक संघ और शिमला नागरिक सभा के संयुक्त आह्वान पर डीसी दफ्तर के बाहर सोमवार को प्रदर्शन किया गया। प्रदर्शन के दौरान किसानों और गरीब परिवारों की जमीन से बेदखली के मामले को लेकर जमकर नारेबाजी हुई।


उपायुक्त कार्यालय के बाहर पौने बारह बजे के करीब सैकड़ों की तादाद में लोग इकट्ठे हुए। प्रदर्शनकारियों ने इस दौरान किसानों की बेदखली, ढारों को तोड़ने और रेहड़ी-फड़ी वालों को सड़कों के किनारे से हटाने का विरोध किया। किसान सभा के राज्य अध्यक्ष डॉ. कुलदीप सिंह तंवर ने कहा कि किसान सरकारी जमीन पर जीवन यापन करने के लिए खेतीबाड़ी कर रहा है, लेकिन सरकार उसे अब बेदखल करने का काम कर रही है। उन्होंने बताया कि सरकार न तो युवाओं को नौकरियां दे रही है अगर वह अपना काम भी कर रहे हैं तो उन्हें उजाड़ने का काम सरकार द्वारा किया जा रहा है जोकि सही नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन


हिमाचल किसान सभा कसुम्पटी की लोकल कमेटी के सचिव जयशिव ठाकुर ने कहा कि चुनाव के दौरान लोगों को घर बनाने के लिए जमीन देने की बात कही जाती है लेकिन जीतने के बाद नेता लोगों को भूल जाते हैं। शिमला नागरिक सभा के सदस्य विवेक कश्यप ने कहा कि शहर में ढारों को तोड़ने, रेडी-फड़ी वालों को उजाड़ने का काम सरकार कर रही है। कहा कि सरकार ने कहा था कि वह भूमिहीनों को घर बनाने के लिए 2 बिस्वा जमीन देगी लेकिन जमीन देने की बजाय गरीब लोगों ने जो घर बनाए हैं उसे तोड़ने का काम किया जा रहा है। प्रदर्शन में जगतराम, फालमा चौहान, जगमोहन ठाकुर, डॉ. विजय कौशल, जगदीप पंवर, प्रताप चौहान, कपिल नेगी, रंजीव कुठियाला, कपिल शर्मा, राकेश सलमान, पंकज, भूमि, हीरानंद शांडिल, हिमी देवी, हेमराज चौधरी, सुनील वशिष्ठ और राम सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें