हिमाचल पथ परिवहन निगम (एचआरटीसी) की ओर से पार्सल ले जाने की सुविधा के लिए विभिन्न गंतव्यों का किराया निर्धारित किया गया है। जारी किराया सूची के अनुसार रिकांगपिओ से प्रदेश के विभिन्न शहरों के साथ चंडीगढ़, दिल्ली और हरिद्वार तक पार्सल भेजे जा सकेंगे। इस सुविधा के तहत पार्सल के वजन के आधार पर किराया तय किया गया है। निर्धारित सूची के अनुसार 10 किलोग्राम वजन वाले पार्सल के लिए रामपुर तक 67 रुपये, शिमला तक 152 रुपये, बिलासपुर तक 208 रुपये, हमीरपुर तक 246 रुपये, धर्मशाला तक 267 रुपये, सोलन तक 173 रुपये, चंडीगढ़ तक 222 रुपये, अंबाला तक 239 रुपये, दिल्ली तक 296 रुपये और हरिद्वार तक 308 रुपये किराया निर्धारित किया गया है। इसी तरह 20 किलोग्राम और 40 किलोग्राम वजन वाले पार्सल के लिए अलग-अलग दरें तय की गई हैं।