फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऑनलाइन फैंटेसी क्रिकेट लीग: 49 रुपये खर्च कर कॉफी हाउस के कर्मचारी ने जीते दो करोड़

Wed, 20 Apr 2022 09:25 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, गगरेट (ऊना)

सार

 एक युवक के सितारे कुछ इस तरह से बदले कि वह कुछ ही पल में करोड़पति बन गया। गगरेट के कॉफी हाउस में काम करने वाले उत्तर प्रदेश के राजेश ने ऑनलाइन फैंटेसी क्रिकेट लीग में 49 रुपये लगाकर हाथ आजमाया और दो करोड़ रुपये का पुरस्कार जीत लिया। 
विज्ञापन
दो करोड़ जीतने वाले राजेश। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश से रोजगार की तलाश में हिमाचल प्रदेश के ऊना जिले के गगरेट आए एक युवक के सितारे कुछ इस तरह से बदले कि वह कुछ ही पल में करोड़पति बन गया। गगरेट के कॉफी हाउस में काम करने वाले उत्तर प्रदेश के राजेश ने ऑनलाइन फैंटेसी क्रिकेट लीग में 49 रुपये लगाकर हाथ आजमाया और दो करोड़ रुपये का पुरस्कार जीत लिया। राजेश कुमार मूलरूप से उत्तर प्रदेश के जिला गोंडा के मद्दईपुर का रहने वाला है। वह रोजगार की तलाश में अपने परिजनों के साथ गगरेट में रहता है।

विज्ञापन


यहां उसके परिजन एक निजी उद्योग में काम करते हैं। राजेश कुमार गगरेट-होशियारपुर रोड स्थित कॉफी हाउस में कार्यरत है। राजेश कुमार ने बताया कि उसे उम्मीद नहीं थी कि इतना बड़ा इनाम जीतेगा। कॉफी हाउस के संचालक सन्नी पुरी और विशाल पुरी ने बताया कि पहले उन्हें भी यकीन नहीं हुआ कि राजेश दो करोड़ रुपये जीत गया है। 

नोट: इस खबर के माध्यम से अमर उजाला किसी भी फैंटेसी लीग को प्रमोट नहीं कर रहा है। अगर कोई पाठक इस तरह की लीग में हिस्सा लेता है तो जोखिम के प्रति वह स्वयं जिम्मेदार होगा।  

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें