एक युवक के सितारे कुछ इस तरह से बदले कि वह कुछ ही पल में करोड़पति बन गया। गगरेट के कॉफी हाउस में काम करने वाले उत्तर प्रदेश के राजेश ने ऑनलाइन फैंटेसी क्रिकेट लीग में 49 रुपये लगाकर हाथ आजमाया और दो करोड़ रुपये का पुरस्कार जीत लिया।
उत्तर प्रदेश से रोजगार की तलाश में हिमाचल प्रदेश के ऊना जिले के गगरेट आए एक युवक के सितारे कुछ इस तरह से बदले कि वह कुछ ही पल में करोड़पति बन गया। गगरेट के कॉफी हाउस में काम करने वाले उत्तर प्रदेश के राजेश ने ऑनलाइन फैंटेसी क्रिकेट लीग में 49 रुपये लगाकर हाथ आजमाया और दो करोड़ रुपये का पुरस्कार जीत लिया। राजेश कुमार मूलरूप से उत्तर प्रदेश के जिला गोंडा के मद्दईपुर का रहने वाला है। वह रोजगार की तलाश में अपने परिजनों के साथ गगरेट में रहता है।
विज्ञापन
यहां उसके परिजन एक निजी उद्योग में काम करते हैं। राजेश कुमार गगरेट-होशियारपुर रोड स्थित कॉफी हाउस में कार्यरत है। राजेश कुमार ने बताया कि उसे उम्मीद नहीं थी कि इतना बड़ा इनाम जीतेगा। कॉफी हाउस के संचालक सन्नी पुरी और विशाल पुरी ने बताया कि पहले उन्हें भी यकीन नहीं हुआ कि राजेश दो करोड़ रुपये जीत गया है।
नोट: इस खबर के माध्यम से अमर उजाला किसी भी फैंटेसी लीग को प्रमोट नहीं कर रहा है। अगर कोई पाठक इस तरह की लीग में हिस्सा लेता है तो जोखिम के प्रति वह स्वयं जिम्मेदार होगा।