फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिल्पा की एक झलक पाने को उमड़ी प्रशंसकों की भीड़

Fri, 09 Oct 2020 06:07 PM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला नेटवर्क, पतलीकूहल/नग्गर/मनाली
विज्ञापन
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

पर्यटन नगरी मनाली में पर्यटकों की आमद के साथ हंगामा-2 फिल्म की शूटिंग शुरू होने से पुराने नजारे लौटते दिख रहे हैं। शुक्रवार को हंगामा-2 फिल्म की यूनिट ने शिल्पा शेट्टी और परेश रावल सहित मनाली बाजार में शूटिंग की। मनाली के मशहूर जॉनसन रेस्टोरेंट और होटल में फिल्म के सीन फिल्माए गए। इस दौरान शिल्पा की एक झलक पाने के लिए प्रशंसकों की भीड़ उमड़ पड़ी।

विज्ञापन


सुबह उठकर योग करने के बाद उन्होंने अपने बड़ागढ़ रिजॉर्ट के परिसर और इसके साथ लगे सेब के बगीचों में सैर करते हुए वीडियोग्राफी कर इसे सोशल मीडिया में शेयर किया। नाश्ते के बाद नग्गर से मनाली को ओर शूटिंग को जाते समय उन्होंने अपनी कार से ब्यास नदी के नजारे कैमरे में कैद कर शेयर किए।

स्थानीय फिल्म कोआर्डिनेटर अनिल कायस्था ने बताया कि शूटिंग अभी कुछ दिन और चलेगी। इधर, रवीना टंडन परसों हिमाचल के डलहौजी पहुंच रही हैं। इसके बाद वे मनाली में शूटिंग करने पहुंचेंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें