आईजीएमसी के वरिष्ठ चिकित्सा अधीक्षक डॉ. जनकराज ने बताया कि दोपहर बाद बच्चे को अचानक दौरा पड़ा था। शायद इसी वजह से बच्चे की सांस रुकी होंगी और उसकी मौत हो गई। बच्चे की मौत को लेकर लापरवाही के आरोप भी लगाए हैं।
इसलिए बच्चे का पोस्टमार्टम करने की बात परिजनों से कही है। परिजन मानते हैं तो मंगलवार सुबह पोस्टमार्टम किया जाएगा। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही असल स्थिति का पता लगेगा। शव को फिलहाल चैंबर में रखवा दिया है।
शव नहीं करने दिया पैक
अस्पताल में जब यह घटना घटी तो परिजनों ने शव को पैक भी नहीं करने दे रहे थे। वहीं दूसरी ओर इस हंगामे के बाद पुर्नश्चेतन कमरे में शव को कुछ देर के लिए रखा गया। हालांकि यहां पर किसी को जाने नहीं दिया। अस्पताल में ड्यूटी पर सुरक्षा कर्मी तो थे लेकिन हंगामे के दौरान वह गायब नजर आए। हंगामा जब बढ़ा तो प्रशासन की टीम मौके पर आई उसके बाद ही यह कर्मी भी प्रशासन के साथ वहां पहुंचे।