सांसद किशन कपूर ने जनता से कहा कि आपका वोट व्यर्थ नहीं गया। मोदी सरकार ने धारा 370 हटाकर ऐतिहासिक कदम उठाया। मुख्यमंत्री ने कहा कि किशन कपूर के सांसद बनने के बाद धर्मशाला में अब उपचुनाव होंगे। धर्मशाला में कपूर का योगदान हमेशा रहेगा। लेकिन, अब धर्मशाला से बतौर विधायक पक्का साथी चाहिए। उन्होंने कहा कि जनता अब उपचुनाव में भाजपा प्रत्याशी को 20, 000 से ज्यादा वोट की लीड दिलाए।
कुछ लोग कहते थे कि कुछ नहीं होगा, अब हिमाचल शिखर की ओर
मुख्यमंत्री ने कहा कि बतौर मुख्यमंत्री उनके लिए नई जिम्मेदारी थी। मेरे लिए नया काम था। कुछ लोगों ने सवाल भी उठाए कि कुछ नहीं हो रहा, सरकार कुछ नहीं कर पाएगी। लेकिन, मिलकर काम किया और अब हिमाचल शिखर की ओर जा रहा है।