फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेना के फोन से उड़ी राजेश के परिजनों की नींद, ढांढस बधाने आ रहे लोग

Sat, 23 Feb 2019 05:00 AM IST
ashok chauhan संतोष कुमार, अमर उजाला, नालागढ़ (सोलन)
विज्ञापन
विज्ञापन

सेना की ओर से आए एक फोन ने जगतपुर के एक साधारण परिवार की नींद उड़ा दी है। किन्नौर जिले के भारत-तिब्बत बॉर्डर से सटे नामज्ञा के पास सैनिक राजेश ऋषि के हिमखंड में दबने की खबर से सभी परेशान हैं।

विज्ञापन


गांव के लोगों सहित जनप्रतिनिधि और प्रशासनिक अधिकारी भी परिवार को ढांढस बंधाने पहुंच रहे हैं। सभी सैनिक के कुशल लौटने की कामना कर रहे हैं। सैनिक के परिवार के मन में कई तरह के ख्याल भी आ रहे हैं, क्योंकि सेना से दोबारा कोई संदेश उन तक नहीं पहुंचा है।

नालागढ़ के विधायक लखविंदर राणा भी खबर मिलते ही सैनिक के घर पहुंचे। उन्होंने जिला प्रशासन से भी इस संबंध में बात की और किन्नौर के बचाव कार्य का जायजा भी लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

लोग सैनिक के सकुशल होने की कामना कर रहे

प्रशासन की ओर से नायब तहसीलदार रामेश्वर के अलावा स्थानीय लोग भी पहुंचे और यह क्रम देर शाम तक जारी रहा।  किन्नौर जिले के नामज्ञा के पास बर्फ में जगतपुर गांव के राजेश ऋषि के दबने की खबर से पूरे इलाके में सन्नाटा है। लोग सैनिक के सकुशल होने की कामना कर रहे हैं।

क्षेत्रवासी और सैनिक इस बात से भी चिंतित हैं कि रेस्क्यू ऑपरेशन में मौसम बाधक बन रहा है। सैनिक राजेश ऋषि के घर में माता-पिता, भाई भाभी और उसकी धर्मपत्नी हैं, जबकि दो भतीजे भी हैं। राजेश जैक राइफल में तैनात हैं। उनका दो माह पहले ही विवाह हुआ है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें